{"_id":"6394a3f19e63087e3f1ac025","slug":"agra-robbers-ran-away-from-police-station-after-robbing-saraf-s-wife-victim-s-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सराफ की पत्नी को लूटकर थाने के सामने से भागे लुटेरे, पीड़िता की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सराफ की पत्नी को लूटकर थाने के सामने से भागे लुटेरे, पीड़िता की हालत गंभीर
Sat, 10 Dec 2022 08:51 PM IST
अनुराग सक्सेना
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:51 PM IST
सार
गोकुलपुरा निवासी दिनेश वर्मा शुक्रवार रात को शिक्षिका बेटी योगिता के सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होकर पत्नी राधा के साथ घर लौट रहे थे। सेंट जोंस से आगे निकलते ही बाइक पर पीछे से आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर राधा के हाथ में लगा पर्स लूट लिया था।
विज्ञापन
आगरा में लूट
- फोटो : Social Media
विस्तार
एमजी रोड पर सेंट जोंस चौराहे के पास सराफ दिनेश वर्मा की पत्नी राधा से लूट के बाद बाइकर्स गैंग के बदमाश थाना नाई की मंडी के सामने से भागे थे। पुलिस ने घटना के समय सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें एक बाइक नजर आई हैं। मगर, उसका नंबर नहीं दिखा। इस कारण लुटेरे बेसुराग हैं। वहीं घायल राधा की हालत गंभीर है। वह आईसीयू में भर्ती हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गोकुलपुरा निवासी दिनेश वर्मा शुक्रवार रात को शिक्षिका बेटी योगिता के सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होकर पत्नी राधा के साथ घर लौट रहे थे। सेंट जोंस से आगे निकलते ही बाइक पर पीछे से आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर राधा के हाथ में लगा पर्स लूट लिया था। राधा स्कूटर से गिरकर घायल हो गई थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने एमजी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें पता चला कि दिनेश वर्मा सेंट जोंस चौराहा स्थित हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करने के लिए रुकते हैं। कुछ देर बाद चल देते थे। इसके बाद ही लूट हो गई। पुलिस ने राजामंडी से लेकर नाई की मंडी सुभाष पार्क तक के सीसीटीवी कैमरे देखे। सेंट जोंस चौराहे से सराफ के पीछे एक बाइक जाती नजर आई। मगर, उसका नंबर नहीं दिख सका।
विज्ञापन
नाई की मंडी थाना के पास तक बाइक दिखी। इसके बाद बाइक कहां गई? यह पता नहीं चल सका। पुलिस ने कई और फुटेज चेक किए हैं। मगर, कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान के लिए टीम लगी है।
सराफ ने की बदमाशों की धरपकड़ की मांग
दिनेश वर्मा के रिश्तेदार शुभम सोनी ने बताया कि बुआ राधा वर्मा के सिर में चोट लगी है। कंधे में भी फ्रेक्चर है। उन्हें नामनेर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर ने उन्हें आईसीयू में रखा है। दिनेश वर्मा पत्नी की हालत देखकर रोये जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस से यही कहा कि पर्स में कुछ नहीं था। फिर भी बदमाशों की वजह से पत्नी की हालत खराब है। वह पकड़े जाने चाहिए। पुलिस जल्द खुलासा करे।
महिलाओं की जा चुकी है जान
एमजी रोड पर पूर्व में इसी तरह से बदमाश एक महिला से लूट कर चुके हैं। महिला सड़क पर गिर गई थीं। सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके अलावा भी कई महिलाओं के साथ घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार महिलाएं घायल हो चुकी हैं।