फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra robber caught due to women

जख्मी होने के बाद भी हार न मानी देवरानी-जेठानी, उनकी हिम्मत से ऐसे पकड़ा गया लुटेरा

Wed, 07 Mar 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 07 Mar 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
agra robber caught due to women
आरोपी अनीस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ओल्ड ईदगाह कालोनी में मोना जैन और उनकी जेठानी शिप्रा जैन के साहस से चेन लुटेरा पकड़ लिया गया। बाइकर्स गैंग का यह बदमाश मोना की चेन लूटकर भाग रहा था। 
विज्ञापन


झपट्टे के दौरान मोना और शिप्रा सड़क पर गिर पड़ी थी। बदमाश भी बाइक से गिर गया था। वह भाग रहा था। तभी मोना ने शोर मचाया। शिप्रा ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर आए लोगों ने उसे घेर लिया। 
विज्ञापन


बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। टूर गाइड सुशांत जैन की पत्नी मोना और प्रशांत जैन की पत्नी शिप्रा डाक्टर को दिखाकर सोमवार दोपहर को घर स्कूटी से घर लौट रहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाश ने मोना की चेन लूट ली। यह टूट गई। बदमाश ने जोर से झपट्टा मारा था। इस कारण बदमाश की बाइक गिर गई। स्कूटी भी गिर पड़ी। इस पर सवार मोना और शिप्रा भी गिर गई। 

मोना सड़क पर गिरी। शिप्रा साइड में मिट्टी पर। बदमाश उठकर भागने लगा। मोना के पैर की हड्डी टूट चुकी थी। इसके बावजूद वह जोर से चिल्लाई। उसने कहा बदमाश को पकड़ो। 

यह सुन शिप्रा अंजाम की परवाह किए बगैर दौड़ लीं। उन्होंने बदमाश को पीछा कर पकड़ लिया। तभी और लोग आ गए। उन्होंने बदमाश को घेर लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

पूर्व विधायक का आया फोन

उसने अपना नाम अनीस पुत्र सलीम निवासी सुल्तानपुरा बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छावनी क्षेत्र के एक पूर्व विधायक ने लुटेरे अनीस की हिमायत में फोन किया। 

उसने उसे छोड़ने के लिए कहा। उसके रिश्तेदारों ने भी शिप्रा और मोना के परिवारीजनों पर दबाव बनाया कि उसे माफ कर दिया जाए। घायल महिला मोना की हालत गंभीर है। पैर की हड्डी दो जगह से बुरी तरह टूट गई है। इसका आपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed