फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Road Work Not Complete Mayor Said For No Dugging Before Monsoon

पड़ताल: गड्ढे भरे न सड़कें बनीं, बीत गई आगरा मेयर की मियाद, मानसून में लोग होंगे बेहाल

Sun, 27 Jun 2021 01:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 27 Jun 2021 01:31 PM IST
सार

आगरा के मेयर नवीन जैन ने 25 जून के  बाद खोदाई बंद करने के आदेश दिए थे लेकिन अभी तक उनके आदेश अमल में नहीं लाए गए हैं।

विज्ञापन
Agra Road Work Not Complete Mayor Said For No Dugging Before Monsoon
आगरा: सड़क का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के प्रथम नागरिक मेयर नवीन जैन ने 12 जून को बैठक में 25 जून के बाद कोई खोदाई नहीं होने की बात कहकर सुर्खियां बटोरी थीं। उनके इस आदेश को शनिवार को किसी विभाग ने नहीं माना। शहर में न केवल नई पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खोदाई की जा रही थी, बल्कि जो गड्ढे सड़कों पर महीनों से खुले पड़े हैं, उन्हें भी नहीं भरा गया था। बारिश से और हालात बिगड़ गए हैं। सड़कों पर कीचड़ है, लोग फिसलकर गिर रहे हैं। गड्ढों में वाहन फंस रहे हैं। अमर उजाला ने शनिवार शाम को शहर की सड़कों का जायजा लिया। खोदाई होते हुए मिली और सड़कों के गड्ढे भी नहीं भरे गए। शहर में 4 किमी से ज्यादा लंबी सड़कें इन दिनों खोदी पड़ी हैं। 

विज्ञापन

 
12 जून को मेयर ने ये दिए थे आदेश
मेयर नवीन जैन ने 12 जून को नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे के साथ बैठक में कंपनियों और सरकारी विभागों से कहा था कि 15 जून के बाद किसी भी कंपनी, सरकारी विभाग को खोदाई के लिए अनुमति जारी नहीं की जाएगी। जो खोदाई की जा चुकी है, उसे 25 जून तक भर दें और सड़कें गिट्टी डालकर मोटरेबल कर दें ताकि मानसून में गड्ढों में कोई हादसा न हो। 
विज्ञापन

 
आवास विकास कॉलोनी में खोदाई जारी
सेक्टर एक में पानी की लाइन के लिए शनिवार शाम 4 बजे खोदाई जारी थी। सेक्टर 4 में पुलिस चौकी के पास सार्वजनिक शौचालय के सामने सीवर लाइन का मैनहोल और उसके पास की मिट्टी धंसी हुई है। यहां 8 महीने से सड़क यातायात के लिए बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Agra Road Work Not Complete Mayor Said For No Dugging Before Monsoon
आगरा: आवास विकास में सड़क खोदाई का काम जारी - फोटो : अमर उजाला

यमुना किनारा रोड पर मरम्मत नहीं की
आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से 1200 एमएम व्यास की पानी की लाइन ताजगंज के लिए बिछाई जा रही है। वेदांत मंदिर के सामने गड्ढा है और पाइपलाइन जहां बिछी है, वहां सड़क का निर्माण नहीं हुआ। शाहजहां पार्क के सामने भी गड्ढा नहीं भरा गया, सड़क पर गिट्टी नहीं बिछाई गई।

लोहामंडी-बोदला रोड में सीवर लाइन का गड्ढा
जलनिगम की निर्माण इकाई ने गहरी सीवर लाइन बिछाई, लेकिन कुछ हिस्सा बाकी है। यहां मिट्टी के कारण हाल की बारिश से कीचड़ हो गई है। गढ़ी भदौरिया, आनंद नगर समेत कई हिस्सों में सड़क का निर्माण बाकी है। गिट्टियों को बिछाने का काम किया जा रहा था। 

अलबतिया रोड-अवधपुरी में भी काम जारी
अवधपुरी से अलबतिया रोड पर पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम जलनिगम विश्व बैंक इकाई ने किया। यहां न गड्ढे भरे हैं और न ही गिट्टियां बिछाई गई हैं। कलाकुंज जैन मंदिर के सामने शाम को 4 बजे जेसीबी से खोदाई कर पाइपलाइन बिछाई जा रही थी।

30 जून तक का समय मांगा है
लोहामंडी-बोदला रोड पर थोड़ा हिस्सा बाकी है, बाकी सभी जगह हमने गिट्टियां बिछा दी हैं। हमने नगर निगम से बारिश होने तक और 30 जून तक का समय मांगा है। दिन-रात सड़कों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर कर रहे हैं ताकि मानसून में कहीं गड्ढा न रह जाए। -यदुनाथ सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम, निर्माण इकाई

नई खोदाई बंद कर दी गई है
स्मार्ट सिटी के कार्यों में जो खोदाई हो चुकी है, उसी को भरवा कर सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। नई खोदाई पूरी तरह से बंद करा दी गई है। मिट्टी की लेवलिंग, जीएसबी बिछाने का काम जारी है। पानी की लाइन की टेस्टिंग के कारण कुछ जगह गड्ढे खुले हैं जो चेकिंग के बाद बंद किए जाएंगे। -आरके सिंह, नोडल अधिकारी, आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी

अमर उजाला पड़ताल: बारिश में तीन लाख लोगों को परेशान करेंगी सड़कें, आठ महीने बाद भी 'बदहाल'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed