{"_id":"68b120fd1b752454760733c0","slug":"agra-road-digging-fir-construction-ban-dm-gave-orders-2025-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सड़क पर निर्माण सामग्री या मिट्टी डालने पर तुरंत होगी FIR,अफसर और ठेकेदार भी नहीं बचेंगे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सड़क पर निर्माण सामग्री या मिट्टी डालने पर तुरंत होगी FIR,अफसर और ठेकेदार भी नहीं बचेंगे!
Fri, 29 Aug 2025 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 29 Aug 2025 09:09 AM IST
सार
आगरा में सड़कों पर गड्ढों और अवरोधों की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के साथ बैठक कर निर्णय लिया कि अब सड़क खोदने से पहले एडीएम सिटी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
आगरा जिलाधिकारी बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सड़कों पर गड्ढों की वजह से हादसे हो रहे है। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को सभी विभागों के साथ गड्ढों पर बैठक की। सड़क खोदने से पहले एडीएम सिटी से अनुमति लेना अनिवार्य किया। बिना अनुमति के सड़क खोदने पर संबंधित अफसर और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। इसके साथ सड़क पर निर्माण सामग्री और मिट्टी डालने पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
एमजी रोड, बोदला, लोहामंडी, सिकंदरा, कमला नगर, बुंदू कटरा, रावतपाड़ा, छीपीटोला सहित कई सड़कों गड्ढे है। इसकी वजह बिना अनुमति के सड़क पर निर्माण कार्य करना है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि किसी विभाग को सड़क खदाई करनी है, तो एडीएम सिटी कार्यालय से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति सड़क खुदाई करते पकड़े जाने पर एफआईआर होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली, डीएफओ राजेश कुमार, एडीएम सिटी यमुनाधार चौहान, एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी, मेट्रो परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय आदि मौजूद रहे।