Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra road accident Businessman dies in two-car collision and eight others injured

रफ्तार का कहर: कार की टक्कर से दवा व्यापारी की माैत और छह घायल; थार पेड़ से टकराई, दो युवक चोटिल

Thu, 12 Nov 2026 11:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 12 Nov 2026 11:46 PM IST
सार

आगरा में बृहस्पतिवार को रफ्तार के कहर से चीखपुकार मच गई। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में दो कारों की टक्कर में दवा व्यापारी की माैत हो गई और छह लोग घायल हो गए। ताजगंज क्षेत्र में थार पेड़ में जा घुसी। दो युवक घायल हो गए।

विज्ञापन
agra road accident Businessman dies in two-car collision and eight others injured
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कारें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में मोतीलाल नेहरू रोड पर भगवान हॉस्पिटल के सामने सोमवार रात तेज रफ्तार हुंडई औरा कार ने होंडा सिटी कार में टक्कर मार दी। इससे दवा व्यापारी अनिल कुमार गुप्ता की मौत हो गई। बेटा श्वेतांक गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।
विज्ञापन


विजय नगर कॉलोनी निवासी श्वेतांक गुप्ता ने बताया कि 9 नवंबर की रात करीबन 11:55 बजे वह होंडा सिटी कार से परिवार के साथ खाना खाकर घर लौट रहे थे। कार में उनके पिता अनिल कुमार गुप्ता, पत्नी श्रद्धा गुप्ता, बहन प्रियंका, बहनोई रिषी, बेटा अवयन और भांजी ऋशिका सवार थे। भगवान हॉस्पिटल के सामने, मोती लाल नेहरू रोड पर हुंडई औरा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


 
Trending Videos

लोगों की भीड़ जुट गई। सभी को अस्पताल ले जाया गया। हादसा करने वाली कार को छोड़कर उसमें सवार लोग भाग गए। चिकित्सकों ने पिता अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं। उनका एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अनिल कुमार दवा व्यापारी थे। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कार पंजीकरण अंकित गोयल के नाम पर है। वह कमला नगर के हैं। चालक के नाम की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।

ताजगंज के नगला मेवाती मोड़ पर हुआ हादसा
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के नगला मेवाती मोड़ पर बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे तेज रफ्तार थार गाड़ी सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। दो की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं तीसरे की हालत ठीक होने पर कहीं चला गया। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि हादसा नगला मेवाती वाले रास्ते पर होटल पीएस विला के पास हुआ। थार गाड़ी में धांधूपुरा निवासी रमन, राजेश्वर मंदिर के पास रहने वाले हररू सहित तीन लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कार की रफ्तार अधिक थी। अचानक चालक को कार पर नियंत्रण नहीं रहा। वह एक पेड़ में जा घुसी। हादसे में रमन और हररू गंभीर घायल हुए। उन्हें लोगों ने शांति मांगलिक अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन आ गए। वह रकम को ईश्वरी देवी अस्पताल और हररू को उपाध्याय हास्पिटल उपचार के लिए ले गए। उनकी हालत गंभीर बनी है। तीसरा गाड़ी टकराने के बाद उतरकर चला गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed