फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra resident constable dies in accident

Agra News: हादसे में आगरा निवासी सिपाही की मौत

Tue, 14 Apr 2026 01:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Agra resident constable dies in accident
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। रसूलाबाद थाना क्षेत्र पहाड़ीपुर गांव से सामने कहिंजरी चौकी से थाना आ रहे बाइक सवार सिपाही को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल सिपाही की सीएचसी रसूलाबाद लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आगरा जनपद के बजरिया बरहन खांडा निवासी केशव यादव (30) पुत्र मुन्नालाल रसूलाबाद थाना की चौकी कहिंजरी में सिपाही थे। सोमवार को शाम को वह बाइक से सरकारी काम से रसूलाबाद थाना आ रहे थे। शाम सात बजे के करीब जैसे ही पहाड़ीपुर स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे। इसी बीच सामने-सामने से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही उछल कर दूर जा गिरे और हेलमेट भी टूट गया। इसी बीच एक घटना की जांच कर लौट रहे सीओ आलोक कुमार व थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने सड़क किनारे सरकारी बाइक व सिपाही को पड़ा देखा।
विज्ञापन

इस पर गाड़ियां रोकर सिपाही को सरकारी वाहन से गंभीर हालत में लेकर सीएचसी रसूलाबाद पहुंचे। यहां पर डॉ. सौरभ शाक्य ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही एएसपी राजेश पांडेय भी जा पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की। साथ ही पत्नी संतोष को हादसे की जानकारी दी। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि घटना किस वाहन से हुई है। इसकी जांच की जा रही है। सिपाही कहिंजरी चौकी में तैनात थे। परिवार के लोगों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed