फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra remains the hottest place in the state; no change expected for a week.

Agra News: प्रदेश में फिर सबसे गर्म रहा आगरा, एक सप्ताह तक बदलाव के आसार नहीं

Thu, 08 Oct 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Agra remains the hottest place in the state; no change expected for a week.
आगरा। धूप, गर्मी और उमस एक बार फिर से तेवर दिखा रही है। बुधवार को आगरा पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक 24 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून की जाती हुई बारिश के बाद से गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। दिन में धूप के साथ उमस ने अधिकतम तापमान को 35 डिग्री से ऊपर बरकरार रखा है। बुधवार को आगरा 36.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। 35 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी दूसरे और 34.8 डिग्री के साथ अलीगढ़ तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। बीते शनिवार को भी आगरा सबसे गर्म रहा था तब तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। 13 अक्तूबर तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार जताए हैं। ऐसे में लोगों को अभी इस सप्ताह गर्मी और झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


उमस-गर्मी से लाल दाने-एलर्जी

त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि गर्मी, तेज धूप के कारण त्वचा की एलर्जी, लाल दाने और चेहरे पर चकत्ते की परेशानी हो रही है। ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी हैं। इसमें चेहरे, गर्दन, हाथ समेत खुले हुए स्थानों पर दिक्कत ज्यादा मिल रही है। मरीजों को दवा देने के साथ धूप से बचने की सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों में रहा अधिक तापमान (डिग्री सेल्सियस में):
शहर तापमान
आगरा 36.5
झांसी 35
अलीगढ़ 34.8
फतेहगढ़ 34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed