फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra rape twice with the woman in three days

मदद के बहाने युवती से तीन दिन में दो बार दुराचार, दो युवकों ने बनाया हवस का शिकार

Mon, 11 Jun 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 11 Jun 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
agra rape twice with the woman in three days
rape
आगरा में न्यू आगरा क्षेत्र की एक युवती के साथ तीन दिन में दो बार रेप किया गया। पहले न्यू आगरा में, फिर फिरोजाबाद में। दोनों जगह उसे अलग-अलग युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। 
विज्ञापन


दोनों ने युवती को मदद का झांसा दिया और फिर उसकी आबरू लूट ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 25 साल की युवती मूलरूप से फिरोजाबाद की रहने वाली है। 
विज्ञापन


पांच जून को युवती का अपनी बहन से खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। रात एक बजे वह घर से अकेले निकल आई। हाईवे के पास एक आटो खड़ा मिला। चालक सो रहा था। तभी एक युवक आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

agra rape twice with the woman in three days
demo pic
वह सड़क तक छोड़ने के बहाने उसे झाड़ियों में ले गया। उसने दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो धमकी दी। कहा कि वह जेल से छूटकर आया है, जान से मार देगा।

इसके बाद फिरोजाबाद के लिए वाहन में बैठा दिया। छह जून को बस से उतरने के दौरान युवती हादसे की शिकार हो गई। राहगीरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया। उसके पैर में चोट लगी थी। 

अस्पताल में युवती को एक युवक मिला। उसने अपना नाम राजू गुप्ता बताया। वह मदद के बहाने सात जून को उसे अपने साथ घर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया।

आठ जून को उसे फिरोजाबाद में छोड़ गया। युवती किसी तरह अपने रिश्तेदार के घर पहुंची। इस पर उसका भाई आ गया। शनिवार को उसे घर लेकर आया। तब भाई को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 

एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। इससे पहले युवती के लापता होने की जानकारी परिजनों ने पुलिस को छह जून को दी थी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीम को लगाया गया। पीड़िता ने पहले आरोपी का हुलिया और अफजाल नाम बताया था। थाने लाकर 10 से 12 लोगों की शिनाख्त परेड कराई गई। 

मगर पहचान नहीं हो सकी। बाद में एक व्यक्ति ने युवती के बयान के आधार पर आरोपी की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी इकबाल निवासी न्यू आगरा को गिरफ्तार कर लिया। उसने युवती को अपना नाम अफजाल बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed