फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra ranks second in the country in Aadhaar registration

उपलब्धि: आधार पंजीकरण में देश में दूसरे स्थान पर ताजनगरी, नई दिल्ली पहले नंबर पर

Tue, 16 Nov 2021 12:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Nov 2021 12:47 PM IST
सार

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के 56 केंद्रों की सूची जारी की गई। इनमें देश के टॉप-5 आधार केंद्रों में यूपी के दो केंद्र शामिल हैं। इनमें आगरा दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर है। 

विज्ञापन
agra ranks second in the country in Aadhaar registration
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के देशभर में स्थित 56 आधार सेवा केंद्रों की सूची में आगरा दूसरे स्थान पर है। लखनऊ तीसरे और दिल्ली का अक्षरधाम केंद्र पहले स्थान पर काबिज है। संजय प्लेस स्थित आगरा केंद्र पर आधार कार्ड बनबाने के लिए रोज 1400 से 1500 पंजीकरण हो रहे हैं। सात दिन में आधार कार्ड डाक से घर पहुंच रहा है।

विज्ञापन


देश के टॉप-5 आधार केंद्रों में यूपी के दो केंद्र शामिल हैं। अगस्त 2019 में संजय प्लेस में यूआईडीएआई ने केंद्र स्थापित किया था। बीते दो साल में यहां 6.25 लाख आधार कार्ड जारी हुए हैं। जिनमें 3.36 लाख नए कार्ड बने हैं जबकि 2.89 लाख लोगों ने अपने आधार कार्डों में संशोधन कराया है। पिछले छह महीने से रोज यहां औसतन 1500 आवेदक आते हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा 30 से 40 आधार कार्ड संबंधित शिकायत दर्ज हो रही हैं। जिन्हें निस्तारण के लिए क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ व मुख्यालय बेंगलुरू भेजा जाता है। यूआईडीएआई के अलावा शहर में डाकघर, जनसुविधा केंद्र व चुनिंदा बैंक की ब्रांचों में भी आधार के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व संसोधन कराने की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप-5 आधार केंद्र
1. अक्षरधाम, नई दिल्ली
2. आगरा, उत्तर प्रदेश
3. लखनऊ, उत्तर प्रदेश
4. इंद्रलोक, नई दिल्ली
5. कलकत्ता, पश्चिम बंगाल

52.32 लाख के पास आधार
जिले में 52.32 लाख लोगों के पास आधार कार्ड हैं। जिनमें 15 लाख से अधिक महिलाएं हैं। आगरा में रह रहे अन्य जिलों व राज्यों के लोगों ने भी स्थानीय पते पर आधार कार्ड संशोधित कराए हैं। 

ऐसे पाया मुकाम
आधार केंद्र प्रबंधक  देवराज त्रिपाठी ने बताया कि आवेदकों के लिए स्टाफ उपलब्ध है। जो उन्हें कागजों में कमियां पूरा कराता है। जिससे कार्ड निरस्त नहीं होते। दफ्तर में सहायता के लिए सूचना बोर्ड लगाए हैं। हमारी कोशिश अब पहला स्थान प्राप्त करने की है।

सात दिन में घर पहुंच जाता है आधार कार्ड
आधार सेवा केंद्र के प्रबंधक देवराज त्रिपाठी ने बताया कि पंजीकरण के सात दिन में डाक से आधार कार्ड घर पहुंच रहे हैं। लोगों में जागरुकता बढ़ी है। मैं स्वयं छुट्टी वाले दिन काम करता हूं। आवेदकों को फार्म भरने की जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध कराते हैं। नए कार्ड का पंजीकरण निशुल्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed