फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra rail system may be involved today in Dholpur

आगरा रेल मंडल में आज शामिल हो सकता है धौलपुर

Tue, 28 Apr 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 28 Apr 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
अगर सब कुछ ठीक रहा तो मंगलवार को झांसी मंडल का धौलपुर सेक्शन आगरा रेल मंडल में शामिल हो सकता है। आगरा रेल मंडल उत्तर मध्य रेलवे का सबसे छोटा मंडल होने के कारण लंबे समय से सीमा विस्तार की मांग की जा रही थी। दोनों मंडलों ने औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इसी कड़ी में सोमवार को अधिकारियों ने धौलपुर सेक्शन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आगरा रेल मंडल एनसीआर के सबसे महत्वपूर्ण रेल मंडलों में शामिल है। इसके विस्तार के लिए मुख्यालय की ओर से प्रस्ताव बनाकर बोर्ड को भेजा गया, जिसे मान लिया गया है। गत दिवस इलाहाबाद में झांसी और आगरा के अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है। इसमें धौलपुर को हस्तांतरित करने पर सहमति बनी। विस्तार के बाद आगरा मंडल इलाहाबाद के बराबर होने की संभावना है।
विज्ञापन

वर्तमान में तीनों मंडल का रूट (किमी में)
झांसी मंडल 1,534 किमी.
इलाहाबाद मंडल 1,053 किमी.
आगरा रेल मंडल 562 किमी.
विस्तार के बाद बढ़ेगा ट्रेनों का संचालन
आगरा मंडल के खाते में कई ट्रेन संचालित करने का जिम्मा बढ़ जाएगा। धौलपुर से नैरो गेज ट्रैक पर चलने वाली धौलपुर-बाड़ी ट्रेन, ग्वालियर से संचालित होने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेन भी आगरा के खाते में आ सकती हैं। जिन्हें अभी तक झांसी मंडल संचालित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मंगलवार को धौलपुर स्टेशन को आगरा रेल मंडल में शामिल करने की संभावना है। इसकी तैयारियां चल रही हैं।’
भूपेंदर ढिल्लन, जनसंपर्क अधिकारी

अभी तक का क्षेत्र
आगरा रेल मंडल का क्षेत्र अभी दिल्ली की ओर से पलवल तक, राजस्थान की ओर बयाना, बांदीकुईं तक, मथुरा से अलवर तक, आगरा से टूंडला तक, और कैंट से धौलपुर की ओर दो किमी दूर भांडई तक है।

विस्तार के बाद का क्षेत्र
आगरा रेल मंडल का विस्तार होता है तो झांसी और इलाहाबाद मंडल का काफी हिस्सा आगरा मंडल में जुड़ जाएगा। मध्यप्रदेश की ओर ग्वालियर तक बढ़ने की संभावना है। इटावा के उदी मोड़ तक (बटेश्वर-आगरा लाइन) भी आगरा मंडल में जोड़ दी जाएगी। इसे भांडई से बटेश्वर की ओर ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed