{"_id":"6a976116b83d0d8c7e0d6a18","slug":"agra-police-tops-up-in-igrs-ranking-scores-100-on-all-10-parameters-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा पुलिस ने यूपी में बजाया डंका:IGRS रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान, 10 मानकों पर मिले पूरे नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा पुलिस ने यूपी में बजाया डंका:IGRS रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान, 10 मानकों पर मिले पूरे नंबर
Wed, 02 Sep 2026 05:04 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:04 AM IST
सार
अगस्त 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में आगरा पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया और सभी 10 मानकों पर 100 प्रतिशत अंक पाए। शासन स्तर से 5,874 शिकायतों पर फीडबैक लिया गया, जिसमें शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर पुलिस को पूरे अंक मिले।
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कमिश्नरेट पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अगस्त 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में पुलिस ने सभी 10 मानकों पर 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से नागरिक ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इन शिकायतों के निस्तारण की शासन स्तर से लगातार मॉनिटरिंग और समीक्षा की जाती है। अगस्त में कमिश्नरेट आगरा से संबंधित कुल 5,874 शिकायतों पर शासन स्तर से शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लिया गया। शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता, समयबद्ध कार्रवाई और शिकायतकर्ता की संतुष्टि समेत रैंकिंग के सभी 10 मानकों में पुलिस को पूरे अंक मिले।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि प्रत्येक शिकायत की तथ्यों के आधार पर जांच, प्रभावी अनुश्रवण, समयबद्ध निस्तारण और शिकायतकर्ता से सतत संवाद पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर शिकायतकर्ता को संतोषजनक और न्यायोचित समाधान उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी गई। भविष्य में भी जनविश्वास, पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित न्याय के सिद्धांतों के तहत शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा।