फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Seize 60 Lakh Worth of Illegal Liquor Bust Punjab-to-Bihar Smuggling Route

UP: स्क्रैप की बिल्टी, अंदर 60 लाख की शराब, आगरा में पुलिस के सामने तस्करों की नहीं चली चालाकी; दो गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 10:23 AM IST
सार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 492 पेटी अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। स्क्रैप की फर्जी बिल्टी के सहारे पंजाब से गोरखपुर ले जाई जा रही करीब 60 लाख रुपये की शराब की खेप बरामद की गई।

विज्ञापन
Agra Police Seize 60 Lakh Worth of Illegal Liquor Bust Punjab-to-Bihar Smuggling Route
पुलिस गिरफ्त में तस्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब से गोरखपुर और बिहार तक ऑन डिमांड अवैध शराब की सप्लाई हो रही थी। मलपुरा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 60 लाख की अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ट्रक को गोरखपुर लेकर जा रहे थे। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें -  UP: रिटेल चेन स्टोर में बिक रहा था घटिया साबूदाना, जांच में खुलासा; कोर्ट ने लगाया 1.15 लाख का जुर्माना
विज्ञापन



डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि अवैध शराब की सप्लाई करने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शराब की तस्करी होने की सूचना मिली थी। शनिवार रात को मलपुरा के जारुआ कटरा के पास पुलिस ने चेकिंग की। तभी एक ट्रक को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  भिंडी बनी मुसीबत: आगरा-दिल्ली हाईवे पर आफत, मुश्किल में पड़ गए लोग; एक के बाद एक गिरते रहे बाइक सवार


इसमें तिरपाल में छिपाकर शराब की 492 पेटियां रखी गई थीं। गुजरात के गांधीनगर निवासी देवड़ा राजू और अजय को पकड़ लिया गया। दोनों ट्रक चालक हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जीरकपुर पंजाब के राहुल ने शराब से भरा ट्रक दिया था। ट्रक गोरखपुर पहुंचने के लिए कहा गया था। राहुल उनके संपर्क में था। पुलिस से बचने के लिए स्क्रैप की बिल्टी दे रखी थी।

ये भी पढ़ें -    इश्क में सनक की इंतहा: प्रेमिका ने शादी से किया मना, तो घर में घुसा प्रेमी; ऐसा कांड किया; तलाश में जुटी पुलिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed