{"_id":"5e0992558ebc3e8814206be7","slug":"agra-police-security-alert-on-new-year-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर सुरक्षा का अलर्टः हुड़दंग पड़ेगा भारी, पुलिस ने कर ली पूरी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर सुरक्षा का अलर्टः हुड़दंग पड़ेगा भारी, पुलिस ने कर ली पूरी तैयारी
Tue, 31 Dec 2019 12:42 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
new year celebration
- फोटो : pti
नए साल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जश्न के नाम पर सड़कों पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। यातायात नियम तोड़ने पर चालान काटे जाएंगे। नशा करके वाहन चलाने पर हवालात की हवा भी खानी पड़ेगी। इसके अलावा होटलों में आने वालों पर नजर रखी जा रही है। बाजारों में भी पुलिस फोर्स लगाई गई है।
साल 2020 के स्वागत के लिए लोगों ने तैयारी कर ली है। मोहल्लों से लेकर कॉलोनियों में तैयारी की गई है। होटल और रेस्टोरेंट में भी कार्यक्रमों का सिलसिला चलेगा। सुरक्षा के लिए सभी थानेदारों को एसएसपी बबलू कुमार ने निर्देश दिए हैं।
31 दिसंबर की रात को सड़कों पर पुलिस चेकिंग करेगी। बैरियर लगाकर वाहनों को चेक किया जाएगा। इसके साथ ही जो लोग तेज गति, बिना हेलमेट, तीन सवारी वाहन चलाते मिलेगा, उसके चालान काटे जाएंगे। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने पर पुलिस थाने ले जाएगी।

Trending Videos
महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए भी जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। होटल, रेस्टोरेंट, बाजार, माल आदि में चेकिंग भी की जाएगी। इसके लिए बीडीएस और डाग स्क्वैड को लगाया गया है। यह चेकिंग करते रहेंगे।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस भी चेकिंग करेगी।
यहां रहेगी पुलिस तैनात
सदर बाजार, कारगिल, संजय प्लेस, राजामंडी बाजार, शाहगंज, फतेहाबाद रोड, सेंट जोंस चौराहा।