फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police searching doctor Taslima of fetal sex test case

Agra: भ्रूण लिंग जांच मामले में डॉक्टर तसलीमा की तलाश, प्रिया हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति

Wed, 25 May 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 May 2022 12:10 AM IST
सार

आगरा के प्रिया हॉस्पिटल में भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश हुआ था। इस मामले में पुलिस दो डॉक्टरों सहित पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश है। 

विज्ञापन
Agra Police searching doctor Taslima of fetal sex test case
इसी अस्पताल में मारा गया था छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित प्रिया हॉस्पिटल में भ्रूण लिंग परीक्षण के मामले में पुलिस दो डॉक्टरों सहित पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अब हरियाणा के ताबड़ू की डॉ. तसलीमा की तलाश है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम लगी है। इधर, प्रिया हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। 

विज्ञापन


हरियाणा एसटीएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित प्रिया हॉस्पिटल में भ्रूण लिंग परीक्षण का मामला पकड़ा था। पुलिस ने संचालक डॉ. राजीव कुमार, कर्मचारी राजेश, नौशाद और गर्भपात कराने वाली महिला के पति अवनीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को आरोपी डॉ. अनुराग को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


मुकदमे में एत्मादपुर निवासी रामकिशोर, टेढ़ी बगिया निवासी नर्स सरिता, हरियाणा के ताबड़ू निवासी चिकित्सक भी आरोपी हैं। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया हरियाणा की डॉ. तसलीमा सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिया हॉस्पिटल का लाइसेंस हो सकता है निरस्त 

भ्रूण लिंग जांच पकड़ में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रिया हॉस्पिटल के लाइसेंस निरस्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएमओ ने अस्पताल का लाइसेंस के निरस्त करने की संस्तुति करते हुए फाइल डीएम के यहां भेज दी है। डीएम के आदेश के बाद अस्पताल का लाइसेंस निरस्त हो जाएगा। 

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि हरियाणा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने प्रिया हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राजीव कुमार को भ्रूण लिंग जांच करते और कन्या भ्रूण का गर्भपात करते हुए पकड़ा था। इस मामले पर अस्पताल के लाइसेंस को निरस्त किया जाएगा। इसकी संस्तुति करते हुए फाइल डीएम कार्यालय भेजी है। 

उन्होंने बताया कि डीएम के आदेश मिलने के बाद अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इससे पहले अस्पताल में चिकित्सकीय कार्य को रोक लगाते हुए अस्पताल खाली करा दिया है। अस्पताल में ही डॉक्टर का आवास होने के कारण इसे सील नहीं किया जा सका है। 

डॉ. राजीव की संपत्ति की जांच कराने की तैयारी 

ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित प्रिया नर्सिंग होम में भ्रूण लिंग परीक्षण का मामला पकड़े जाने के बाद हॉस्पिटल संचालक डॉ. राजीव कुमार की संपत्ति की जांच कराए जाने की भी तैयारी है। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि वह शासन को प्रस्ताव भेजेंगे।   

डॉ. राजीव कुमार के खिलाफ एसटीएफ जांच कर रही है। भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक लगे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग प्रकरण में कड़ी कार्रवाई चाहता है। सीएमओ इसी उद्देश्य से शासन को डॉ. राजीव कुमार की संपत्ति की जांच के लिए पत्र लिखने जा रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि कोर्ट की ओर से दोषी साबित होने पर वह डॉ. राजीव कुमार चिकित्सीय डिग्री निरस्त करने की संस्तुति भी नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) से करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed