फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police revealed the murder of woman and her three children

आगरा में मां-बच्चों की हत्या का खुलासा: रिश्तेदार निकला कातिल, लूट के बाद किए थे चार कत्ल

Tue, 27 Jul 2021 05:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 05:52 PM IST
सार

पुलिस ने मंगलवार को मां और उसके तीन बच्चों की हत्या का खुलासा कर दिया है। मुंहबोले भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन
Agra police revealed the murder of woman and her three children
मृतका रेखा और उसके बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कोतवाली क्षेत्र के कूंचा साधु राम में महिला रेखा और उसके तीन बच्चों की हत्या रिश्तेदार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरे की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि 21 जुलाई को कूंचा साधूराम निवासी रेखा, उसके बच्चों वंश, पारस और माही की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना के कई पहलुओं पर जांच की। कई लोगों से पूछताछ के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों में रामबाग के रहने वाले संतोष और वीरू हैं। संतोष मृतका रेखा के पिता विनोद के फुफेरे भाई का बेटा है। वह रेखा से मिलने आता था। रेखा उसे राखी बांधती थी। बच्चे संतोष को मामा कहकर बुलाते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Agra police revealed the murder of woman and her three children
हत्यारोपी संतोष और वीरू - फोटो : अमर उजाला

रेखा ने दो लाख रुपये दिए थे उधार 
रेखा ने संतोष को दो लाख उधार दिए थे। इसके अलावा भी बीच-बीच में 10 से 15 हजार भी संतोष ले चुका था। अब रेखा को रुपयों की जरूरत थी। उसने अपनी एक्टिवा भी बेचने के लिए संतोष को दी। वह अपना मकान बेचना चाह रही थी।

रेखा संतोष से भी रुपयों को लेकर तगादा कर रही थी। मगर, संतोष पर पहले से ही कर्ज था कई और लोग उससे तगादा कर रहे थे। वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। संतोष को लगा कि रेखा के घर में चार से पांच लाख रुपये हैं। 

इन रुपयों को लूटने से उसका कर्ज दूर हो जाएगा। रेखा भी रास्ते से हट जाएगी। घटना वाले दिन संतोष अपने साथी वीरू और एक अन्य के साथ आया था। अपने साथियों को मकान दिखाने के बहाने अंदर प्रवेश कराया। लगभग चार घंटे तक रुके। 

बच्चों को दूध में नींद की गोलियां खिलाईं
इस दौरान रेखा और उसके बच्चों को दूध में नींद की गोलियां खिलाकर पिला दी। इसके बाद रेखा से रकम के बारे में पूछताछ की। उन्होंने चाकू और कैंची से पहले रेखा को मारा। फिर वंश की हत्या की। बाद में पारस और माही की हत्या कर दी। 

मां और बच्चों की हत्या के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। एक्टिवा को लेकर ही कई जगह गए भी थे। इसके बाद वापस आए तब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से कुछ रकम और जेवरात बरामद किए हैं। एक्टिवा भी मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed