फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Remand Murder Accused Of Shivam Found Tamancha

शिवम हत्याकांड: गोली मारने के बाद झाड़ियों में फेंका था तमंचा, रिमांड पर हत्यारोपी ने बरामद कराया

Sat, 19 Jun 2021 12:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 19 Jun 2021 12:28 AM IST
सार

थाना के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर कालिंदी विहार के पास झाड़ियों से एक तमंचा बरामद किया गया। यह हत्या में प्रयुक्त किया गया था।

विज्ञापन
Agra Police Remand Murder Accused Of Shivam Found Tamancha
शिवम यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालिंदी विहार में युवक शिवम की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। कालिंदी विहार में सी ब्लाक स्थित पानी की टंकी के समीप 28 मई को शिवम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


इस मामले में आलोक यादव, सनी देओल उर्फ चंद्रसेन, निमेश, शिंबा नट सहित अन्य को नामजद किया गया। पुलिस ने चंद्रसेन, शिंबा नट को जेल भेजा था। आलोक यादव संभल में पकड़ा गया था। वहीं सोनू जाट निवासी बजरंग नगर ने आठ जून को कोर्ट में समर्पण किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को सोनू जाट को रिमांड पर लिया। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक पूछताछ की गई। थाना के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर कालिंदी विहार के पास झाड़ियों से एक तमंचा बरामद किया गया। यह हत्या में प्रयुक्त किया गया था। आरोपी को शाम को जेल में दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया गलत फंसाने का आरोप
जेल भेजे गए शिवम उर्फ शिंबा नट के भाई जितेंद्र कुमार का आरोप है कि उसके भाई को गलत फंसाया गया है। जिस समय हत्याकांड हुआ, उस समय वह एक दुकान पर मौजूद था, जिसके सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास हैं। इस संबंध में एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। 

तीन मुकदमे दर्ज हुए 
इस हत्याकांड में एक मुकदमा मृतक के मामा सूरज सिंह ने दर्ज कराया। इसमें कहा कि भांजे शिवम पुत्र जितेंद्र निवासी ज्योति कुंज, थाना एत्माद्दौला को शुक्रवार शाम को छह बजे आलोक यादव, सनी देओल उर्फ चंद्रसेन, सिंबा नट, निमेश, सोनू जाट और टीटू ने फोन करके कालिंदी विहार में 80 फुटा मार्ग पर बुलाया। शिवम दोस्त दिनेश उर्फ प्रिंस के साथ मामा की ईको गाड़ी से पहुंचा। उसके पहुंचने पर सनी ने शिवम की गोली मारकर हत्या कर दी। 

घायलावस्था में शिवम ने बताया था कि उसका एक हाथ सिंबा और दूसरा हाथ सोनू जाट ने पकड़ा। आलोक यादव के कहने पर सनी ने गोली मार दी। उस पर पुलिस से मुखबिरी का शक करते हुए रंजिश मान रहे थे। शिवम की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और षडयंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। 

आगरा शिवम यादव हत्याकांड: मुखबिरी के शक में ली थी जान, एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed