फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police raid on accused baba virendra dev's ashram

आगरा में आरोपी बाबा वीरेंद्र देव के ठिकाने पर पुलिस का छापा, चार साल से हो रहा था ये सब

Wed, 27 Dec 2017 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 27 Dec 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
agra police raid on accused baba virendra dev's ashram
वीरेन्द्र देव दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
लड़कियों को कैद में रखने और यौन शोषण के आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का आश्रम आगरा के ताजगंज स्थित गांव कहरई में भी है। यह आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम से संचालित है। मंगलवार को लड़कियों को कैद में रखने की सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस ने आश्रम की तलाशी ली। मगर, कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।
विज्ञापन


प्रदेश के कई जिलों में आश्रम पर छापामारी की जा चुकी है। थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव कहरई में आश्रम चार साल से संचालित हो रहा है। तकरीबन 150 गज जमीन पर चार मंजिला भवन बना हुआ है। आश्रम में जाने के दो रास्ते हैं। एक गेट गली की तरफ तो दूसरा मुख्य रास्ते पर बना है। पुलिस के पहुंचने पर क्षेत्र के लोग आ गए। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाए कि आश्रम में संदिग्ध गतिविधि चलती हैं। महिलाओं और लड़कियों को कैद में रखा जाता है। उन्हें बाहर निकलने नहीं देते हैं। इस पर पुलिस ने आश्रम की तलाशी ली। महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद थीं। आश्रम में दस महिलाएं मिलीं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने यहां स्वेच्छा से आने की बात कही। कहा, सत्संग और ध्यान योग करने आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने कमरों की तलाशी ली। आखिरी मंजिल पर कमरे का ताला लगा हुआ था। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज राजा सिंह ने बताया कि आश्रम में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। महिलाओं से भी बात की गई, वह सत्संग के लिए आईं थीं। चार महिलाएं आश्रम को संचालित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed