{"_id":"5d308d278ebc3e6cdc3ab8fa","slug":"agra-police-open-murder-case-of-medical-store-honour-brother-in-law-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग मिलकर बहनाई को उतारा था मौत के घाट, हत्या के खुलासे में सामने आई यह वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों संग मिलकर बहनाई को उतारा था मौत के घाट, हत्या के खुलासे में सामने आई यह वजह
Fri, 19 Jul 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ी चौराहे पर विगत 8 जून को हुई दवा कारोबारी प्रेम किशोर की हत्या उसके साले ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी। जिस कार से घटना की गई थी।
वह भी दोस्त की ही थी। क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर ने इस हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। वारदात में शामिल कार भी बरामद कर ली गई है।
सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर ने बताया की मृतक दवा कारोबारी प्रेम किशोर का उसकी पत्नी सुशीला से विवाद चल रहा था। इसके कारण पत्नी आठ साल से अपने पिता के घर सिकंदरपुर थाना नारखी फिरोजाबाद में रह रही है। मामला अदालत में लंबित है।
विज्ञापन
दवा कारोबारी का साला मुनेश उर्फ शास्त्री ने बहनोई से बदला लेने के लिए नाऊ की सराय निवासी अपने दोस्तों कप्तान पुत्र राम प्रसाद और अनिल बघेल पुत्र हर विलास से संपर्क किया था। अनिल गैस सप्लाई का काम करता है। मुनेश कांच का सामान बनाता है।

अनिल मुनेश को गैस की सप्लाई देता था। जिससे दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। आठ जून को मुनेश अपने दोनों दोस्तों के पास पहुंचा। अपने बहनोई से बदला लेने की बात कही। इस पर तीनों अनिल की कार से मुढ़ी चौराहा पहुंचे।
कार अनिल चला रहा था। मुनेश कार के पीछे वाली सीट पर बैठा था। आगे वाली सीट पर कप्तान बैठा था। बहनोई प्रेम किशोर की दुकान के आगे कार रोकने के बाद कप्तान कार से उतरा और आते ही दुकान के बाहर से प्रेम किशोर को गोली मार दी। इसके बाद सभी लोग भाग निकले।
टेढ़ी बगिया होते हुए नाऊ की सराय पहुंचे। कप्तान अपने घर पर उतर गया। मुनेश भी अपने घर चला गया। पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर बुधवार जेल भेज दिया। सीओ ने बताया कि हत्या में शामिल कप्तान और मुनेश की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें कि आठ जून को नगला ब्रजलाल निवासी प्रेम किशोर बघेल की उसकी मुढ़ी चौराहे पर स्थित दवा की दुकान पर ही कार सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले मे उसके बड़े भाई ब्रज किशोर ने मृतक के ससुर और दो अन्य लोगों पर हत्या का शक जताते हुए थाना खंदौली में केस दर्ज कराया था।