फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police On Backfoot After Gangster Mother Death

आगरा: गैंगस्टर की मां की मौत के बाद बैकफुट पर पुलिस, मकान जब्तीकरण की कार्रवाई पर ब्रेक

Sat, 11 Sep 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 11 Sep 2021 12:10 AM IST
सार

गैंगस्टर के आरोपी संजीव गुप्ता की मां की मौत के बाद नहीं पहुंची टीम, परिवार के लोग अधिकारियों से मिलेंगे

विज्ञापन
Agra Police On Backfoot After Gangster Mother Death
आगरा: सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर एक्ट में जेल भेजे गए दवा माफिया संजीव कुमार गुप्ता की मां प्रेमलता गुप्ता की सदमे से मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई पर ब्रेक लग गया है। वैश्य समाज के व्यापारियों ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। इस कारण ही पुलिस शुक्रवार को भी संजीव गुप्ता के मकान पर सील लगाने नहीं पहुंची। परिजनों का कहना है कि वह अधिकारियों से मिलेंगे। मकान के दस्तावेज दिखाएंगे। अगर, गलत कार्रवाई नहीं होती तो मां आज जिंदा होतीं।

विज्ञापन

पुलिस ने नशे की दवाओं की खरीद फरोख्त के मामले में आरोपी न्यू आदर्श नगर निवासी संजीव कुमार गुप्ता को बुधवार को गैंगस्टर एक्ट में जेल भेजा था। इस दौरान छह दवा माफियाओं की 6.16 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया गया। इसमें संजीव गुप्ता भी शामिल थे। उनके पैतृक आवास पर भी पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची थी।

विज्ञापन

संजीव के भाई अतुल गुप्ता का कहना है कि मकान पिता के नाम पर है। पिता की डेढ़ साल पहले मौत हो गई। मां प्रेमलता ने अधिकारियों को मकान के कागजात दिखाए। इसके बावजूद टीम ने मकान में यह कहकर सील की कार्रवाई की कि इसमें 21 लाख रुपये संजीव ने लगाए हैं। संजीव का कमरा ताला लगाकर सील कर दिया। बाकी मकान को खाली करने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। इसी सदमे में बृहस्पतिवार को मां की जान चली गई थी। उनके पास मकान के कागजात हैं, वह अधिकारियों यह दिखाने जाएंगे। पैतृक संपत्ति को कैसे गैंगस्टर एक्ट में सीज किया जा सकता है।

अंतिम संस्कार के लिए मिली पेरोल
प्रेमलता गुप्ता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह बल्केश्वर घाट पर किया गया। इस दौरान संजीव गुप्ता को चार घंटे की पेरोल सुबह साढ़े नौ बजे से मिली थी। पुलिस प्रशासन की ओर से पेरोल को लेकर रिपोर्ट लगाई गई थी। पुलिस संजीव गुप्ता को जेल से लेकर आई थी। पेरोल की अवधि समाप्त होने पर जेल में दाखिल कर दिया गया।

व्यापारियों में आक्रोश, कार्रवाई पर उठाए सवाल 
अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के पदाधिकारी रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल ने परिवार के लोगों से मुलाकात की थी। इनके अलावा भी व्यापारी मिलने पहुंचे थे। उनका कहना था कि पुलिस ने पैतृक मकान को भी जब्तीकरण की कार्रवाई में चुना। पुलिस का तर्क है कि संजीव गुप्ता ने अपने मकान में 21 लाख रुपये लगाए थे। इसका पुलिस प्रशासन के पास क्या सुबूत है। यह दिखाया जाए। न्यू आदर्श नगर में मकान की कीमत काफी अधिक है। इस हिसाब से 267 गज के प्लाट पर सील कैसे लगाई जा सकती है। मकान की वसीयत किसी और के नाम पर नहीं की गई है। फिर कैसे यह कार्रवाई कर दी गई।

परिजनों ने अपनी बात कही है
गैंगस्टर एक्ट में जेल भेजे गए संजीव गुप्ता की मां की मौत हुई है। परिवार में गमगीन माहौल है। फिलहाल कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों ने अपनी बात कही है। - विकास कुमार, एसपी सिटी 

आगरा: सादाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा, भ्रष्टाचार के लगे थे आरोप

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed