फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Investigate College Ban on tying Kalawa

आगरा: कॉलेज में कलावा बांधने पर रोक का आरोप, हिंदूवादियों ने दी तहरीर

Thu, 18 Nov 2021 12:26 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 18 Nov 2021 12:26 PM IST
सार

हिंदूवादियों ने तहरीर दी है जिसमें आरोप लगाए हैं कि कॉलेज में कलावा बांधने पर पाबंदी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Agra Police Investigate College Ban on tying Kalawa
आगरा: हिंदू संगठनों ने दिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एक इंटर कॉलेज में बच्चों को मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का रास्ता बताया जा रहा है। कॉलेज में कोई भी छात्र-छात्राओं के हाथ में कलवा और माथे पर तिलक लगाकर आने पर प्रतिबंध का भी आरोप है। इसको लेकर हिंदूवादियों ने कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ एत्माद्दौला थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


एत्माद्दौला के टेढ़ी बगिया स्कूल का मामला
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत टेढ़ी बगिया में इंटर कॉलेज है। हिंदूवादी नेता पवन समाधिया की ओर से थाना एत्माद्दौला में कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी गई है। उनका आरोप है कि कॉलेज में सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है। कॉलेज में लिखा है कि मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का रास्ता होता है। मंदिर की घंटी हमें संदेश देती है कि हमें संदेश देती है कि धर्म, अंधविश्वास, पाखंड और मूर्खता की ओर बढ़ रहे हैं। कालेज में कोई भी छात्र-छात्रा हाथ में कलावा बांधकर और माथे पर तिलक लगाकर नहीं आ सकता। 
विज्ञापन


जनेऊ धारण करने पर पर भी प्रतिबंध है। कॉलेज में छात्र-छात्राओं से जबरन हिंदू व सनातन धर्म के विरोध में नारे लगवाए जाते हैं। अभिभावक जब इसकी शिकायत करते थे तो बच्चों को स्कूल से निकालने की धमकी दी जाती थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी में हादसा: फ्लाई ओवर से नीचे गिरी कार, एक ही परिवार के कई लोग घायल, एक की हालत नाजुक
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed