फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Inspector Suspended After Dispute At Petrol Pump

कार्रवाई: चौकी प्रभारी ने दिखाई पंप पर दंबगई, फ्री में पेट्रोल डालने का बनाया दबाव, एसएसपी ने किया निलंबित

Sat, 08 May 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 08 May 2021 12:02 AM IST
सार

बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे चौकी प्रभारी गोकुलपुरा कपिल नैन स्विफ्ट कार से पंप पर आए। कर्मचारी बनवारी लाल और सलीम से गाड़ी में तेल डालने की कहने लगे। आरोप है कि उन्होंने रुपये नहीं देने की बात कही। इस पर कर्मचारी ने तेल नहीं देने की कहा। 

विज्ञापन
Agra Police Inspector Suspended After Dispute At Petrol Pump
कार्रवाई: चौकी प्रभारी निलंबित (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना लोहामंडी की चौकी गोकुलपुरा के प्रभारी कपिल नैन पर जीआईसी मैदान स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने पंप मालिक से भी फोन पर अभद्रता की। उनकी बातचीत की ऑडियो क्लिप शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ लोहामंडी को दी। मगर, दरोगा बयान दर्ज कराने नहीं आए। बाद में दरोगा को निलंबित कर दिया गया। विभागीय जांच की भी संस्तुति की गई है। 

विज्ञापन


अनंत अपार्टमेंट, विभव नगर निवासी सनी खन्ना का कान्हा फ्यूल के नाम से जीआईसी मैदान के सामने पेट्रोल पंप है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे चौकी प्रभारी गोकुलपुरा कपिल नैन स्विफ्ट कार से पंप पर आए। कर्मचारी बनवारी लाल और सलीम से गाड़ी में तेल डालने की कहने लगे। आरोप है कि उन्होंने रुपये नहीं देने की बात कही। इस पर कर्मचारी ने तेल नहीं देने की कहा। 
विज्ञापन


इस पर चौकी प्रभारी ने कर्मचारी की कॉलर पकड़ ली। उसका मोबाइल छीन लिया। बाद में मोबाइल वापस कर दिया। मगर, धमकी दी कि अगर पंप चलाना है तो महीने में एक बार फ्री में गाड़ी फुल करनी होगी। बाद में नशे की हालत में सिगरेट जलाने लगे। कर्मचारी के मना करने पर गालीगलौज कर दी। इसकी जानकारी पर सनी खन्ना ने चौकी प्रभारी से फोन पर बात की। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उनसे भी अभद्रता की। बाद में कुछ पुलिसकर्मियों को बुलाकर नाम नोट करके ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंप संचालक ने रात में एसएसपी के मोबाइल नंबर पर शिकायत की। इस पर सीओ लोहामंडी आ गए। सीओ के बुलाने पर भी दरोगा नहीं आए। उन्होंने पत्नी की तबीयत खराब होने की बात कही।

पंप मालिक और दरोगा के बीच बातचीत की आडियो क्लिप शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एसएसपी ने सीओ लोहामंडी को जांच के आदेश किए, लेकिन सीओ के बुलाने पर दरोगा अपना पक्ष देने नहीं आए। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि दरोगा पर फ्री में तेल नहीं डालने पर अभद्रता का आरोप है। प्राथमिक जांच में दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। वह बयान दर्ज कराने भी नहीं आए। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed