फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police helpline number for traffic jam

आगरा: जाम में फंस गए हैं तो डायल करें ये नंबर, तुरंत पहुंचेगी मदद

Sat, 23 Dec 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 23 Dec 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
agra police helpline number for traffic jam
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने हाल ही में आगरा के प्रमुख चौराहों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाई है। नगर निगम ने भी अतिक्रमण हटाओ अभियान छेड़ रखा है। नतीजा यह है कि चौराहों पर वाहन आसानी से गुजर रहे हैं। लेकिन आशंका यही है कि कुछ दिन बाद पहले जैसी स्थिति बन जाएगी। पहले भी ऐसा होता रहा है। इसे ध्यान में रखकर इस पर स्थायी समाधान पर जोर दिया गया है। इसके लिए लोगों को जागरुक किया जाएगा।
विज्ञापन


हर चौराहे पर एक स्थानीय समिति का गठन किया जा रहा है। इसका काम होगा कि अगर फिर से अतिक्रमण हो या फिर से जाम लगना शुरू हो जाए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। एसएसपी अमित पाठक ने मोबाइल नंबर 9272522772 जारी किया है। इस पर जाम और अतिक्रमण की सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन


समिति गठित करने के लिए भी इस समिति पर एक प्रारूप को भरकर व्हाट्स ऐप या ई-मेल के माध्यम से भेजा जा सकता है। इसमें समिति के सदस्य का नाम, पता, मोबाइल नंबर देना है। एसएसपी का कहना है कि जहां से भी फिर से अतिक्रमण की समस्या का पता चलेगा, वहां तुरंत कार्रवाई कराई जाएगी। इसमें नगर निगम के अधिकारी भी पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed