{"_id":"59b905a94f1c1be57f8b6817","slug":"agra-police-have-started-a-youtube-chanel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब यूट्यूब से अपराधियों को पकड़ेगी यूपी पुलिस, आगरा रेंज में प्रयोग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यूट्यूब से अपराधियों को पकड़ेगी यूपी पुलिस, आगरा रेंज में प्रयोग शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 13 Sep 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
Youtube
यूपी पुलिस अब यू ट्यूब चैनल पर अपराधियों के वीडियो अपलोड कर उनके बारे में जानकारी जुटाएगी। फिलहाल आगरा रेंज क्राइम वीडियो नाम से बने इस चैनल में वृंदावन में एटीएम में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या करने की सीसीटीवी फुटेज अपलोड की गई है।
मथुरा के एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने इस संबंध में बताया कि सीसीटीवी कैमरे और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स अपराधी पकड़ने में बहुत कारगर साबित होगा। सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों का वीडियो मिलने के बाद भी पुलिस उन्हें ट्रेस नहीं कर पाती।
एसएसपी ने बताया आईजी आगरा रेंज अशोक मुथा जैन ने अब पब्लिक से अपराधियों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए नया प्रयोग किया है। उन्होंने आगरा रेंज क्राइम वीडियो के नाम से यू ट्यूब पर चैनल लांच किया है। इस पर अब तक 15 वीडियो अपलोड किए गए हैं।

Trending Videos
इस नंबर पर दें पुलिस को जानकारी
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
इनमें से एक पिछले माह वृंदावन में एटीएम में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की सीसीटीवी फुटेज भी है। आगे भी चैनल के माध्यम से फुटेज सार्वजनिक किए जाएंगे। एसएसपी ने बताया कि वीडियो देखने के बाद अगर लोगों को बदमाशों के बारे में कोई जानकारी मिलेगी तो पुलिस को गोपनीय रूप से बताएंगे। यह जानकारी सीयूजी नंबर या ई मेल पर भी दी जा सकती है।