फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police have lost laptop and mobile of student

छात्रा की मौत की जांच कर रही आगरा पुलिस ने कर दिया इतना बड़ा 'खेल'

Sat, 09 Dec 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 09 Dec 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
agra police have lost laptop and mobile of student
UP Police
आगरा के बिचपुरी स्थित आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज की एमटेक प्रथम वर्ष की छात्रा तोशी सेठ की मौत के मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। इस मामले की जांच में सबसे अहम माने जा रहे तोशी के लैपटॉप और मोबाइल गायब कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


उसके परिवार का आरोप है कि पुलिस ने इन्हें कब्जे में लिया था। अब विवेचना अधिकारी ने कहा है कि इनका पता नहीं चल रहा है, पूरा थाना देख लिया गया है, कहीं नहीं मिले हैं। तोशी के परिवार का कहना है कि पुलिस ने खेल किया है।
विज्ञापन


भुसौली टोला, खुल्दाबाद, इलाहाबाद निवासी तोषी (22) पुत्री गोपीनाथ बिचपुरी स्थित आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। छह सितंबर 2015 को उसका शव हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटका मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई थी। इस पर हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया था। जांच में दो युवकों के नाम संदिग्ध के रूप में सामने आए। इनमें से एक की सात सितंबर 2015 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

बाद में पुलिस ने तोशी की मौत को आत्महत्या का केस मानते हुए एफआर लगा दी थी। उसके पिता ने इसे कोर्ट में चुनौती दी।  कोर्ट के आदेश पर अब पुन: विवेचना शुरू हो गई है। आगरा आए तोशी के पिता गोपीनाथ और दादा बैजनाथ का कहना है कि तोशी के दो मोबाइल और लैपटॉप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। 

जांच कराई जाएगी

अब विवेचना अधिकारी कह रहे हैं कि न लैपटाप मिला है और न ही मोबाइल। उनका आरोप है कि पुलिस ने खेल किया है। जिन साक्ष्यों से हत्या साबित हो सकती थी, उन्हें गायब कर दिया गया है। उधर, विवेचना अधिकारी का कहना है कि थाना पर लैपटॉप और मोबाइल नहीं मिले हैं।

एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि मौका ए वारदात की फर्द को देखा जाएगा। उससे पता चल जाएगा कि क्या क्या चीज पुलिस ने कब्जे में ली। अगर इसमें लैपटाप और मोबाइल भी दर्ज हैं, और अब नहीं मिल रहे हैं तो, इसका पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed