फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police found Auto driver in just 12 hours ran on the highway with woman's bag

ये है आगरा पुलिस: महज 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो चालक, हाईवे पर भागा था महिला का बैग लेकर

Thu, 20 Jul 2023 10:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 10:26 PM IST
सार

आगरा पुलिस ने महज 12 घंटे में उस ऑटो चालक को ढूंढ निकाला, जो हाईवे पर महिला का बैग लेकर भागा था। इस काम के लिए पुलिस को स्मार्ट सिटी के बजाय निजी कैमरों से मदद मिली। 
 

विज्ञापन
Agra Police found Auto driver in just 12 hours ran on the highway with woman's bag
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में हाईवे पर महिला के दो बैग लेकर फरार हुए ऑटो चालक को सिकंदरा पुलिस ने खोज निकाला। इसके लिए पुलिस को 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक करनी पड़ी। बैग में जेवरात सुरक्षित मिल गए मगर दो लाख रुपये नहीं मिले। बाद में महिला ने बताया कि बैगों में नकदी नहीं थी, उसने झूठ बोला था।

विज्ञापन

मैनपुरी निवासी रीना पत्नी मंजीत चौहान के साथ घटना हुई थी। पुलिस के मुताबिक रीना रामबाग से 11 वर्षीय बेटे प्रिंस और बुआ मंजू देवी के साथ ऑटो में सवार हुई थीं। बेटे को पनवारी स्थित कृष्णा एकेडमी में छोड़ना था। दो बैग ऑटो में ही रह गए थे। चालक ऑटो लेकर भाग गया था। महिला ने दूसरे ऑटो से उसका पीछा किया था मगर नहीं मिला था। 112 नंबर पर पहले 16 लाख के जेवरात ले जाने की सूचना दी गई थी। मंजू देवी ने दो लाख रुपये नकद और जेवरात की तहरीर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें - UP: नशेड़ी पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने किया कुछ ऐसा, शराब के ठेका से भागे लोग; हर तरफ होने लगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से ली मदद

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को ज्यादा मदद नहीं मिली। पुलिस ने रामबाग से रुनकता के बीच प्राइवेट सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक ऑटो को चिन्हित किया गया। पुलिस उसकी तलाश में एत्मादद्दौला क्षेत्र में पहुंची। अब्बास नाम के एक चालक को पकड़ा। वह बृहस्पतिवार को ऑटो चलाने नहीं गया था। अपने भाई को भेज दिया था। तलाशी में महिला के बैग उसके घर में मिले। उसमें कपड़े, जेवरात, आचार का डिब्बा रखा मिला। पुलिस ने महिला को फोन किया। उससे कैश के बारे में पूछा। महिला ने स्वीकार किया कि कैश नहीं था।

ये भी पढ़ें -  UP: 25 हजार डीएम साहब को दिए, 25 हजार सीडीओ को...., डीपीआरओ का ऑडियो हुआ वायरल, प्रशासन में मची खलबली

विज्ञापन

लगा पुलिस गंभीरता से लेगी

मंजू देवी ने बताया कि वह शुक्रगुजार हैं कि पुलिस ने उनके जेवरात खोज निकाले। घटना होने पर मौके पर मिले लोगों ने कहा था कि बैग में कैश जरूर बताना। पुलिस तभी घटना को गंभीरता से लेगी। इसलिए उसने ऐसा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed