फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teach lesson to addict husband wife did something like this people ran away from liquor contract in mainpuri

UP: नशेड़ी पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने किया कुछ ऐसा, शराब के ठेका से भागे लोग; हर तरफ होने लगी चर्चा

Thu, 20 Jul 2023 08:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 08:33 PM IST
सार

नशेड़ी पति आए दिन पत्नी की पिटाई करता था। पत्नी भी ये सब सहते हुए परेशान हो गई, तो उसने पति को सबक सिखाने के लिए खुद मोर्चा संभाल लिया और शराब के ठेके पर पहुंच गई। इसके बाद जो हुआ देखकर लोग भी हैरान रह गए। 
 

विज्ञापन
teach lesson to addict husband wife did something like this people ran away from liquor contract in mainpuri
शराब का ठेका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में नशेड़ी पति के सबक सिखाने के लिए पत्नी ने ऐसा कदम उठाया जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। मामला थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव बदनपुर का है। बुधवार की रात नशे में धुत एक व्यक्ति ने पत्नी की पिटाई कर दी। महिला को गुस्सा आ गया और कई अन्य महिलाओं के साथ शराब के ठेका पर पहुंच गई। पत्नी ने महिलाओं के साथ मिलकर शराब के ठेके को आग लगा दी। ठेका के बाहर तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक महिला को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

ये है मामला 

दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर में गांव के बाहर देशी शराब का ठेका है। गांव के कई पुरुष आए दिन शराब पीकर घर में हंगामा करते हैं। बुधवार की रात अशोक ठेका से शराब पीकर आया और पत्नी रत्नेश को पीटने लगा। पति के आए दिन की मारपीट ने महिला आग बबूला हो गई। गांव की करीब 20-30 महिलाओं को एकत्र किया और गांव के बाहर शराब ठेका पर पहुंच गई। एक महिला ने ठेका के अंदर आग लगा दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: 25 हजार डीएम साहब को दिए, 25 हजार सीडीओ को...., डीपीआरओ का ऑडियो हुआ वायरल, प्रशासन में मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का गुस्सा देख भागे लोग 

वहीं महिलाओं द्वारा ठेका के बाहर तोड़फोड़ की गई। महिलाओं का आक्रोश देख ग्रामीण भी पीछे हट गए। देर रात सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। सेल्समैन ओमवीर निवासी मकरंदपुर थाना एलाऊ पुलिस ने बदनपुर निवासी राजकुमार, विजेंद्र, राजू, करू, अशोक की पत्नी व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है, वहीं अन्य की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - बारिश के बाद आई ये आफत: फिरोजाबाद के गांव लोकी गढ़ी में घर-घर बिछीं चारपाईं, 60 से ज्यादा लोग बीमार

सब्र टूटा तो हाथ में हाथ में ले लिया कानून

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव बदनपुर में बुधवार की रात जब महिलाओं का सब्र जवाब दे गया तो उन्होंने कानून हाथ में ले लिया। हाथों में चूड़ियों के साथ ही डंडे दिखाई दिए। शराबी पतियों को सबक सिखाने के लिए अब महिलाएं एकजुट हो गईं हैं। वह ठेका हटाए जाने को लेकर भी मुहिम छेड़ने की बात कह रही हैं।

ये भी पढ़ें - UP: ससुराल में दामाद कर बैठा ये गलती, सास-ससुर संग पत्नी ने मिलकर किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

कई पीड़िताएं हुईं एकजुट 

कहते हैं कि जब जुल्म हदें पार कर देता है तो अच्छे अच्छों का सब्र जवाब दे जाता है। ऐसा ही बुधवार की रात दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर में हुआ। शराबी पतियों की सताई हुई एक महिला की पुकार पर कई पीड़ित महिलाएं सामने आ गईं। कुछ ही देर में चूड़ियां पहने हाथों में डंडे नजर आने लगे। पुरुषों का काफिला भी महिलाओं के पीछे गांव के बाहर पहुंच गया। इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने ठेका पर अपना गुस्सा निकाला और आग लगाकर कानून को अपने हाथ में ले लिया। महिलाओं के आक्रोश के आगे गांव के पुरुष भी मौन खड़े नजर आए। गांव की महिलाओं का कहना है कि शराब उनके घर बर्बाद कर रही है। सभी एकजुट हैं और अब सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। ठेका हटाए जाने को लेकर भी मुहिम छेड़ने की बात कह रहीं हैं।

ये भी पढ़ें - किशोरी से दुष्कर्म: खेत में जाते समय की हैवानियत, बेटी को मिला इंसाफ; दुष्कर्मी को बीस साल का कठोर कारावास

थाने जा रहीं महिलाओं को रोका

बदनपुर स्थित शराब ठेका में आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक महिला रत्नेश कुमारी उर्फ रतनश्री को हिरासत में लिया। महिला को छुड़ाने के लिए गांव की कई महिलाएं एकत्र हुईं और थाने की ओर चल दीं। लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उन्हें रोक दिया गया। कहा कि ठेका को हटाए जाने व अन्य मांगों को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed