{"_id":"60ab80fc2f507156c833e9cd","slug":"agra-police-encounter-with-mining-mafia-near-rajasthan-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ माफिया: आगरा पुलिस की अवैध खनन करने वालों से मुठभेड़, चार ट्रैक्टर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ माफिया: आगरा पुलिस की अवैध खनन करने वालों से मुठभेड़, चार ट्रैक्टर पकड़े
Mon, 24 May 2021 04:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 24 May 2021 04:03 PM IST
सार
थाना खेरागढ़ के इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि रविवार की शाम राजस्थान से अवैध खनन की बालू लेकर ट्रैक्टर ट्रॉलियों के आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने बसई गांव के समीप घेराबंदी की। पुलिस को देख खननकर्ताओं ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
बालू की ट्रॉली का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के ओर से अवैध खनन कर बालू लेकर आए गए खननकर्ताओं से रविवार की शाम खेरागढ़ के बसई गांव के समीप मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां दागी गईं। इसके बाद खननकर्ता ट्रैक्टर ट्रॉलियां छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बालूभरी चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां कब्जे में ले ली हैं।
थाना खेरागढ़ के इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि रविवार की शाम राजस्थान से अवैध खनन की बालू लेकर ट्रैक्टर ट्रॉलियों के आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने बसई गांव के समीप घेराबंदी की। पुलिस को देख खननकर्ताओं ने फायरिंग कर दी।
पुलिस ने भी जवाब में गोलियां दागीं। ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। वहीं सूचना पर थाना सैंया पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद खननकर्ता दो ट्रैक्टर व चार ट्रॉली छोड़कर भाग गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों थानों की पुलिस राजस्थान सीमा पर कांबिंग कर रही थी।