{"_id":"65b48ed13f68cea8ac0d2005","slug":"agra-police-encounter-with-25-thousand-reward-miscreant-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली; 25 हजार का है इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली; 25 हजार का है इनामी
Sat, 27 Jan 2024 10:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Jan 2024 10:34 AM IST
सार
थाना ट्रांस यमुना पुलिस की शहादरा पुल के पास बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
विज्ञापन
Agra News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में आधी रात को पुलिस की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे घेरा था। उसी दौरान पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वो घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भेजा है।
थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गुलफाम उर्फ गजनी को गिरफ्तार किया है। गजनी के पैर में गोली लगने के बाद उसे पकड़ा जा सका। गजनी हत्या के मामले में वांछित है। आरोपी के पास से पुलिस ने बाइक, तमंचा, कारतूस और हत्या में प्रयुक्त पाना बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कालेज भेजा है।