फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police contable girl friend complaint for molestation

किसी से इश्क़ लड़ा के किसी से ब्याह रचाने चला सिपाही, प्रेमिका को पता चला तो हुआ ये

Fri, 08 Dec 2017 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 08 Dec 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
agra police contable girl friend complaint for molestation
UP Police
आगरा में थाना एत्माद्दौला के सिपाही पर एक युवती ने शादी का वादा करके शोषण का आरोप लगाया। युवती ने थाने पर हंगामा किया। थाने पर तीन घंटे तक पंचायत में कोई हल नहीं निकला। युवती ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एत्माद्दौला में तैनात सिपाही थाने के सामने ही किराये पर कमरा लेकर रहता है। कई साल से उसके प्रेम संबंध एक युवती से चल रहे थे। पिछले दिनों सिपाही की शादी तय हो गई। इसकी भनक उसकी प्रेमिका को लगी। बुधवार को वह सिपाही के घर पहुंच गई और हंगामा किया।
विज्ञापन


यह देखकर मोहल्ले के लोग जुट गए। सिपाही शादी करने को तैयार नहीं था। सिपाही भागकर थाने पर आ गया। पीछे से युवती भी पहुंच गई। युवती के घरवाले भी आ गए। युवती ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि सिपाही शादी का वादा करके उसका शोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, अब दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। अगर, उससे शादी नहीं हुई तो किसी से नहीं होने देगी। दोपहर तीन से शाम छह बजे तक थाने में पंचायत हुई। मगर, सिपाही नहीं माना। इस पर युवती अधिकारियों से शिकायत करने की कहकर घर चली गई।

दूसरे सिपाही ने किया शारीरिक शोषण

पुलिस की विशेष टीम में तैनात एक सिपाही के प्रेम संबंध टेढ़ी बगिया निवासी युवती से थे। सिपाही पूर्व में थाना एत्माद्दौला में तैनात रहा है। कुछ दिन पहले सिपाही ने उससे बातचीत बंद कर दी। दो दिन पहले युवती थाने पहुंचे। उसने शिकायत की कि सिपाही ने उसका शारीरिक शोषण किया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवती ने तहरीर वापस ले ली है, उसने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed