{"_id":"5a09c5964f1c1b156b8b59f9","slug":"agra-police-constable-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने महिला मित्र से फोन पर कीं ये बातें, इसके बाद लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने महिला मित्र से फोन पर कीं ये बातें, इसके बाद लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 14 Nov 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में थाना ताजगंज की विभव नगर चौकी पर तैनात सिपाही का शव सोमवार दोपहर को कमरे में पंखे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
मगर, कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। सिपाही ने आखिरी बार अपनी महिला मित्र से फोन पर बात की थी। उससे परेशान होने की बात कहकर फोन काट दिया था। जांच की जा रही है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह की आशंका है।
नोएडा के थाना बादलपुर स्थित गांव दुजाना निवासी किसान सतीश चंद्र गूजर का बेटा अक्षय गूजर (24) 2015 बैच का सिपाही था। उसकी पहली पोस्टिंग अक्तूबर 2016 में आगरा में ताजगंज थाना में हुई थी। एक साल से वह विभव नगर चौकी पर तैनात था। विभव नगर में संजय शर्मा के मकान की पहली मंजिल पर कमरे में किराये पर रहता था।

आगरा में ही थी महिला मित्र
100 नंबर पर कॉल
इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि अक्षय हाल ही में एक महीने की ईएल लेकर छुट्टी पर घर गया था। उसने आठ अक्तूबर को थाने में आमद कराई थी। वह घर से सात दिन पहले ही आ गया था। मगर, ड्यूटी पर नहीं आया था। उसकी दोस्ती ताजगंज क्षेत्र में रहने वाली शालिनी से थी।
शालिनी ने पुलिस को बताया कि दोपहर 1:30 बजे अक्षय का फोन आया। कहा कि वह बहुत परेशान है। उससे घरवाले रुपयों की मांग करते हैं। वह इतने रुपये कहां से लेकर आएगा। घर में उसका मां और भाई से भी झगड़ा हो गया था। इस कारण ही वह छुट्टी खत्म होने से पहले आगरा आ गया।

कमरे में पहुंची तो देखा ये
वह जीना नहीं चाहता है। उसकी यह बात सुनकर वह दोपहर तीन बजे कमरे पर आई। कमरे का दरवाजा भिड़ा हुआ था। जब दरवाजा खोला तो पंखे के कुंडे से रस्सी से बने फांसी के फंदे पर अक्षय लटका मिला। उसने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने कमरे में तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सीओ सदर उदयराज सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।

पुलिस पिता से करेगी पूछताछ
पुलिस की सूचना पर परिवारीजन आगरा के लिए चल दिए। पुलिस का कहना है कि सिपाही के पिता से पूछताछ की जाएगी। आखिर सिपाही का झगड़ा रुपयों की वजह से हुआ था या फिर कोई और कारण था? उसकी महिलामित्र के बयान को परिवारीजनों से तस्दीक किया जाएगा।