फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Constable Commits Suicide Left Suicide Note In Room

आगरा: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में मिला सुसाइड नोट

Fri, 09 Jul 2021 10:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 09 Jul 2021 10:23 AM IST
सार

शाहगंज पुलिस को सूचना मिली कि सिपाही एक युवती से प्रेम करता था। उसने भी आत्महत्या कर ली थी। तब से वो तनाव में चल रहे थे। सिपाही का चचेरा भाई सिकंदरा थाने में तैनात है। वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह की तनाव की जानकारी होने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Agra Police Constable Commits Suicide Left Suicide Note In Room
आगरा: सिपाही के आत्महत्या करने की सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही 26 वर्षीय सुशील कुमार का शव शुक्रवार सुबह रूई की मंडी स्थित किराये के मकान में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि सुशील ने आत्महत्या की है। उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मानसिक तनाव में होने की वजह से आत्महत्या करने की बात लिखी है। इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

विज्ञापन

 
अलीगढ़ के इगलास स्थित गांव तहारपुर निवासी सुशील कुमार (25) पुत्र हेतराम वर्ष 2016 बैच के सिपाही थे। दो साल से आगरा पुलिस लाइन में तैनात थे। वह रूई की मंडी स्थित त्यागी गली में विनोद त्यागी के मकान में किराये पर रहते थे। शुक्रवार सुबह तकरीबन आठ बजे विनोद की पत्नी पहली मंजिल पर सफाई करने गईं थीं। तभी उन्होंने सुशील के कमरे में देखा। सुशील का शव पंखे से साफी लगाकर बने फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने पति को जानकारी दी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य संकलन किया है। कमरे में एक  कॉपी के पेज पर दो लाइन में मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या की बात लिखी थी। किस बात को लेकर तनाव था, इस बात का जिक्र नहीं था। उन्होंने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। सूचना पर परिजन आ गए। पुलिस ने उनसे भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिपाही के बाद शिक्षक बनने को कर रहे थे तैयारी
परिजनों ने बताया कि सुशील कुमार दरोगा बनना चाहते थे, लेकिन उम्र अधिक होने की वजह से बन नहीं सके। वह बीएड कर चुके थे। सिपाही में उनका चयन हो गया। मगर, नौकरी के बाद भी पढ़ाई बंद नहीं की। उन्होंने टीईटी और सुपर टीईटी की परीक्षा पास कर ली थी। इसके बाद शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे थे। परिवार में बड़े भाई राजकुमार सीआरपीएफ में हैं। दूसरे नंबर का भाई सत्येंद्र कुमार पुलिस लाइन में ही सिपाही हैं। अलग रहते थे। वहीं तीसरे नंबर का भाई टिंकू पढ़ाई कर रहा है। सुशील के ताऊ का बेटा सत्यवीर भी सिपाही है। वह सिकंदरा थाना में तैनात है। सुशील की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां कमलेश हैं। उन्हें परिवार के लोग संभाल रहे हैं। सुशील के पिता अपना काम करते हैं। परिवार में सात से आठ लोग पुलिस और सीआरपीएफ में हैं। 

शादी की चल रही थी बात
परिजनों ने बताया कि सुशील की शादी की तैयारी चल रही थी। उसके लिए लड़की देख रहे थे। वह कुछ दिन पहले दस दिन की छुट्टी पर आए थे। तब उन्होंने किसी तरह के तनाव का जिक्र नहीं किया था। ऐसी कोई समस्या नहीं थी। नौकरी में किसी तरह की परेशानी होती तो सुशील बताते। मगर, कभी कुछ परिवार के लोगों को नहीं बताया। पुलिस अब यह देख रही है कि सुशील कब परिवार के पास छुट्टी लेकर गए थे।

मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं...
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कमरे में एक  कॉपी पर लिखा नोट मिला, जिसमें लिखा था कि मैं मानसिक तनाव में हूं। मैं जो कुछ कर रहा हूं, उसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं हैं। सुशील का मोबाइल चेक किया जाएगा। वहीं नोट को हैंड राइटिंग मिलान के लिए भेजा जाएगा। वहीं चर्चा यह भी है कि सुशील की परिचित एक युवती ने पिछले कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। तब से वो तनाव में थे। हालांकि परिवार के लोगों ने युवती के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed