फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Commissioner disbanded SWAT team policemen pointed pistols at each other

दो सिपाहियों की कलह: आगरा पुलिस कमिश्नर ने स्वॉट टीम की भंग, पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे पर तान दी थी पिस्टल

Sun, 08 Oct 2023 08:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 08:31 AM IST
सार

दो सिपाहियों में विवाद इस कदर बढ़ा कि कमिश्नर ने स्वॉट टीम को भंग कर दिया। ये मामला विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
 

विज्ञापन
Agra Police Commissioner disbanded SWAT team policemen pointed pistols at each other
कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में आपसी विवाद के बाद स्वॉट (स्पेशल वेपन एंड टेक्टिक्स) टीम भंग कर दी गई है। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने टीम के दो सिपाहियों में मारपीट और एक दूसरे पर पिस्टल तानने के आरोप के बाद टीम को तत्काल प्रभाव से भंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


2011 में हुआ था इस टीम का गठन 
स्वॉट नाम से आगरा में पहली टीम वर्ष 2011 में तत्कालीन एसएसपी असीम अरुण ने बनाई थी। टीम में शामिल दरोगा और सिपाहियों को स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग दिलाई गई थी। टीम के जवान काले कपड़ों में अलग ही नजर आते थे। सूत्रों के अनुसार ताजगंज थाने के एक वांछित की घेराबंदी के लिए स्वॉट टीम को लगाया गया था। दीवानी में टीम के जवान सादा कपड़ों में तैनात थे। वहां एक सिपाही की गलती से उनकी पहचान हो गई। पैरोकारों ने बदमाश को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। स्वाट के एक सिपाही ने उस बदमाश को थाना पुलिस से छीनने का प्रयास किया था। इसी बात पर टीम में तैनात दो सिपाहियों के बीच विवाद हुआ। यह विवाद पुलिस आयुक्त तक पहुंच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  कातिल बेटा: रात में सोते समय पिता को कत्ल, गन्ना काटने वाली कुल्हाड़ी से काटा सिर; ये थी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रकरण में चल रही है जांच 
 पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि स्वॉट टीम के चार सिपाहियों को एस्कॉट में रखा गया है। जो काम में अच्छे हैं उन्हें एसओजी में भेजा गया है। कुछ को लाइन भेजा गया है। प्रभारी को जहां से आए थे वहां वापस भेज दिया गया है। मारपीट वाले प्रकरण में जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें -  Agra: दिव्यांग दंपती के मासूम बेटे को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed