Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police Chowki Exists Only on Paper Even the Phone Number is Fake

Agra: ये कैसी पुलिस चौकी...फर्जी नंबर, कबाड़ का गोदाम; थाने में पहुंच रहे फरियादी

Wed, 29 Oct 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Oct 2025 09:27 AM IST
सार

आगरा के बमरौली कटारा की पुलिस चौकी का हाल चौंकाने वाला है। पुलिस चौकी की जगह कबाड़ का गोदाम है। चौकी प्रभारी का नंबर भी गलत दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Agra police Chowki Exists Only on Paper Even the Phone Number is Fake
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बमरौली कटारा थाने की पुलिस चौकी वर्षों से कागजों में चल रही है। चौकी प्रभारी की तैनाती भी है। मगर उनके बैठने की कोई जगह नहीं है। फरियादियों को थाने पर ही आना पड़ता है। हद तो तब हो गई जब बोर्ड पर चौकी प्रभारी का नंबर भी गलत लिखा मिला।
विज्ञापन



 बमरौली कटारा थाना क्षेत्र के नगला सबला नाम से एक वर्ष पहले पुलिस चौकी खोली गई थी। नगला सबला चौराहे से कबीस रोड पर सरकारी पड़ी भूमि पुलिस चौकी का बोर्ड लगा दिया गया। उस पर चौकी प्रभारी का नंबर भी लिखा गया है। मगर वह नंबर चालू नहीं है। जिस भूमि पर चौकी बननी है, वहां कबाड़े का गोदाम बना हुआ है। जबकि चौकी अब तक बनकर तैयार नहीं हुआ है। वर्षों बीतने के बाद अब तक सफाई का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी तैनात
बता दें की चौकी प्रभारी के रूप में सौरभ सिंह की तैनाती की गई है मगर कहा बैठते हैं, इसका कोई पता नहीं है। ग्रामीणों की समस्याओं को कहा बैठकर सुनते हैं। इसकी भी जानकारी किसी को नहीं है। इतना ही नहीं पुलिस चौकी का जो बोर्ड लगा है। उस पर लिखा 7839870582 नंबर भी मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस चौकी के सामने बना ब्रेकर दे रहा है हादसे को निमंत्रण
 थाना बरहन क्षेत्र के आवलखेड़ा पुलिस चौकी के सामने बना ब्रेकर और गड्ढा हादसे को दावत दे रहा है। मंगलवार शाम दंपती की बाइक फिसल जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले बरहन क्षेत्र में गड्ढे ने एक युवक की जान भी ले ली है। मंगलवार को बॉबी निवासी पोंडरी जलेसर एटा आगरा किसी काम से जा रहे थे। तभी आंवलखेड़ा पुलिस चौकी के सामने बने ब्रेकर के पास गड्ढों के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसमें महिला के सिर में गंभीर चोटें आई है। दुकानदार रंजीत सिसौदिया ने तत्काल घटनास्थल पहुंच कर घायलों को उठाकर स्थानीय डॉक्टर से उसका उपचार कराया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed