{"_id":"5f2705e18ebc3ee72622d0ab","slug":"agra-police-caught-smuggling-of-hemp-worth-rs-50-lakh-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तस्करी: चावल के बोरों के बीच छिपाकर लाया 50 लाख का गांजा, डिलीवरी से पहले पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी: चावल के बोरों के बीच छिपाकर लाया 50 लाख का गांजा, डिलीवरी से पहले पकड़ा
Mon, 03 Aug 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:03 AM IST
सार
सिकंदरा के जेसीबी चौराहे पर चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
ट्रक में पकड़े गए गांजा के पूरे और आरोपी ट्रक चालक प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रक में चावल के 100 बोरों के बीच छिपाकर उड़ीसा से लाया गया 50 लाख का गांजा सिकंदरा के जेसीबी चौराहे पर एसटीएफ और थाना पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक चालक परवेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। यह गांजा मथुरा में डिलीवर किया जाना था।
थाना सिकंदरा के एसआई कुलदीप मलिक ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ को सूचना मिली थी कि ट्रक में गांजा ले जाया जा रहा है। इस पर रविवार शाम तकरीबन 4:15 बजे सिकंदरा के जेसीबी चौराहे पर बैरियर लगा दिए गए। ट्रक में चावल के सौ बोरे भरे हुए थे। चावल के बोरों के बीच में कुछ बोरों को निकाला गया, जिसमें अलग से बोरे दिखाई दिए। इस पर उन्हें चेक किया तो गांजा बरामद हो गया।
ट्रक चालक अलीगढ़ के थाना जवां स्थित सिकंदरपुर कोटा निवासी परवेश कुमार को पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक 12 बोरों में मिला गांजा तकरीबन 501.60 किलोग्राम है। एक बोरे में तकरीबन 41.8 किलोग्राम गांजा है। इसकी डिलीवरी मथुरा में होनी थी। एसटीएफ के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने चालक परवेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि एक किलोग्राम गांजा की कीमत तकरीबन दस हजार रुपये है।

फोन पर बुकिंग, ऑनलाइन रकम
उड़ीसा के अड़वा का राधा नामक व्यक्ति गांजा भेजता है। इसके लिए मथुरा के हनुमान नामक व्यक्ति ने बुकिंग की थी। उसने राधा से फोन पर बात की थी। इसके बाद परवेश से भी संपर्क में था। उसने ट्रक चालक को मथुरा के रेलवे स्टेशन के बाहर बुलाया था।
राधा के खाते में रकम ऑॅनलाइन ट्रांसफर करा दी गई थी। वह चालक को डिलीवरी करने पर यहां तक लाने के लिए रकम देता। राधा ने उसे भरा हुआ ट्रक दिया था। चावल भी मथुरा में एक पार्टी को देने थे। आरोपी ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि वह छह हजार रुपये महीने की नौकरी करता है।
आगरा कैंट स्टेशन पर गांजे की तस्करी में दो युवक गिरफ्तार
आगरा कैंट स्टेशन पर रविवार को भी एपी एक्सप्रेस से तस्करी करके गांजा लाए दो युवकों को जीआरपी कैंट ने गिरफ्तार किया है। दोनों पानीपत में गांजा बेचते हैं। उनके पास से छह किलो गांजा बरामद हुआ है।

सीओ जीआरपी गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि एपी एक्सप्रेस से विशाखापत्तनम से गांजा लेकर आए दो युवकों को सर्कुलेटिंग एरिया में शक होने पर जीआरपी की टीम ने पकड़ा। पकड़े गए युवक चांदनी बाग, पानीपत निवासी अजय कुमार और सतेंद्र कुमार हैं।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से लेकर पानीपत तक गांजा विक्रय करते हैं। कई बार विशाखापत्तनम से गांजा लाकर आगरा से सड़क मार्ग से दिल्ली या हरियाणा जाते हैं।
सीओ जीआरपी ने बताया कि गांजे की लगातार हो रही तस्करी को देखते हुए अब विशेष टीम बनाई जा रही है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास पानीपत से पता किया जा रहा है। इनमें सतेंद्र मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है, लेकिन तकरीबन पांच साल से पानीपत में ही रह रहा है।