{"_id":"614c362b8ebc3efacd4ecf2f","slug":"agra-police-caught-ganja-in-car-smuggled-from-odisha-to-delhi-and-ghaziabad-fou-arrests","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी: आगरा पुलिस ने पकड़ी गांजा की बड़ी खेप, ओडिशा से ला रहे थे तस्कर, दिल्ली-गाजियाबाद में होनी थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी: आगरा पुलिस ने पकड़ी गांजा की बड़ी खेप, ओडिशा से ला रहे थे तस्कर, दिल्ली-गाजियाबाद में होनी थी सप्लाई
Thu, 23 Sep 2021 01:39 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:39 PM IST
सार
सुल्तानगंज पुलिया पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार में पकड़ा 120 किलो ग्राम गांजा, चार आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार
विज्ञापन
आगरा: पुलिस ने पकड़े गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओडिशा से लाए गए 120 किलोग्राम गांजे के साथ थाना हरीपर्वत पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वह कार में गांजे के पैकेट रखकर गाजियाबाद और दिल्ली सप्लाई देने जा रहे थे। उनके तीन साथी बाइक पर 90 किलोग्राम गांजा लेकर साथ चल रहे थे। मगर, वह भागने में सफल रहे। यह गांजा नशे के बड़े सौदागरों को बेचा जाना था।
विज्ञापन
23 पैकेट हुए बरामद
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज पुलिया पर चेकिंग में एक ब्रेजा कार में सवार चार आरोपी पकड़े। इनमें बुलंदशहर निवासी अतवीर सिंह, डौकी के कौलारा कला निवासी संदीप सिकरवार, देव सिंह और गांव मणी निवासी संतोष तोमर हैं। कार से तलाशी में पन्नी और टेप से लिपटे गांजा के 23 पैकेट बरामद हुए। अतवीर गैंग का सरगना है। इस समय वह और उसका साथी संदीप सिकरवार दिल्ली में रह रहे हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा लेकर गाजियाबाद और दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर डौकी निवासी महीपाल, विष्णु और खंदौली निवासी रवि भी थे। वो आगे चलकर रेकी कर रहे थे। पुलिस के रोकने पर भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
कैरियर के माध्यम से आता है गांजा
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि अतवीर गैंग का सरगना है। वह ओडिशा से कैरियर के माध्यम से गांजा कंटेनर, मेटाडोर और ट्रक में छिपाकर मंगवाता है। आगरा लाने के बाद दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करने ले जाते हैं। वह पिछले दिनों 2.10 कुंतल गांजा ओडिशा से पांच लाख रुपये में लेकर आया था। इसे आगरा में उतार लिया था। गांजे को 11 लाख रुपये में बिक्री कर देते थे। इसके बाद छोटे विक्रेता सौ रुपये में गांजा की पुड़िया बनाकर बेचते। अतवीर कई साल से इस काम में लगा हुआ है। उनके पास से 120 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। 90 किलोग्राम गांजा फरार आरोपियों के पास है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
शहर में पहले भी पकड़ा गया है गांजा
ओडिशा से गांजा लेकर आने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व सिकंदरा में गांजा पकड़ा गया था। इसे भी ओडिशा से लाया गया था। गांजा की सप्लाई मथुरा में हो रही थी। पहले भी गांजा की बोरियों के साथ तस्कर पकड़े जा चुके हैं।
जानलेवा: ब्रज में डेंगू-वायरल से छह बच्चों समेत दस की मौत, आगरा में तीन मरीजों ने तोड़ा दम