फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Caught Fake Sanitizer Factory

आपदा में नकली का कारोबार जोरों पर: आगरा पुलिस ने नकली सैनिटाइजर की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

Tue, 11 May 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 11 May 2021 12:12 AM IST
सार

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में सैनिटाइजर और हैंडवाश की मांग बढ़ गई है। इसका फायदा उठाने में भी कुछ लोग जुटे हैं। औषधि विभाग से लाइसेंस तक नहीं लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Agra Police Caught Fake Sanitizer Factory
आगरा पुलिस ने पकड़ी नकली सैनिटाइज बनाने की फैक्टरी और आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही नकली सैनिटाइजर का कारोबार भी होने लगा है। एत्माद्दौला के कटरा वजीर खां में नकली सैनिटाइजर बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही थी। सोमवार को पुलिस ने फैक्टरी पर छापा मारा। यहां नकली सैनिटाइजर के साथ ही हैंड वाश, टायलेट-फ्लोर क्लीनर भी बन रहा था। पुलिस ने 2500 लीटर नकली सैनिटाइजर सहित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने फैक्टरी के दो मालिकों को भी पकड़ा है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की। 

विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में सैनिटाइजर और हैंडवाश की मांग बढ़ गई है। इसका फायदा उठाने में भी कुछ लोग जुटे हैं। औषधि विभाग से लाइसेंस तक नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि कालाबाजारी और अन्य समस्याओं की जानकारी देने के लिए एक नंबर जारी किया था। इस पर नंबर पर ही पुलिस को कटरा वजीर खां में नकली सैनिटाइजर और हैंड वाश बनाने की शिकायत मिली थी। इस पर सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई की। थाना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को फैक्टरी संचालित होते हुए मिल गई। बाद में औषधि विभाग की टीम भी पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी कर रहे थे काम 
एसपी सिटी ने बताया कि फैक्टरी में ड्रमों में नकली सैनिटाइजर के साथ ही केमिकल भरा हुआ था। एक मशीन से इसे छोटी बोतलों में भरा जा रहा था। कर्मचारी इस काम में लगे थे। सैनिटाइजर के अलावा हैंड वाश, टायलेट-फ्लोर क्लीनर भी बन रहा था। पूछताछ में पता चला कि फैक्टरी कमला नगर के कर्मयोगी एन्क्लेव निवासी नीलेश जैन और मीनाक्षी पुरम निवासी राजकुमार जैन संचालित कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की गई। 
 
दिल्ली से खरीदकर लाते हैं केमिकल 
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली से आइसो प्रोपाइल अल्कोहल 80-85 रुपये प्रति लीटर में खरीदकर लाते हैं। यह चार-पांच विक्रेताओं के पास ही मिलता है। इसमें पानी मिलाकर सैनिटाइजर तैयार करते हैं। इसमें ग्लिसरीन, बैंजो क्लोराइड, फ्रिगनेंट और कलर भी मिलाया जाता है। एक लीटर आइसो प्रोपाइल अल्कोहल से पांच-छह लीटर सैनिटाइजर तैयार किया जा रहा था।

पांच लीटर की एक एक कट्टी को 400 रुपये तक में बेच रहे थे। छोटी बोतलें भी तैयार की जा रही थीं। सैनिटाइजर और हैंडवाश बनाने के लिए आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी के यहां से लाइसेंस लेना आवश्यक होता है, जबकि फैक्टरी संचालकों ने कोई लाइसेंस नहीं लिया था। इस सैनिटाइजर को चेक करने की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। इसका लोगों की त्वचा पर असर पड़ सकता था। 

कंप्यूटर की फर्म के नाम पर पर खरीदते थे केेमिकल 
पुलिस की पड़ताल में पता चला कि आरोपी नीलेश की संजय प्लेस में पैराडाइज टेक्नो शॉप के नाम से कंप्यूटर की दुकान है। इसका जीएसटी में पंजीकरण भी है। आरोपी इसी फर्म के नाम पर दिल्ली से केमिकल खरीदकर लाते थे। केमिकल की बिक्री भी पैराडाइज के नाम से ही कर रहे थे। 
 
ये हुई बरामदगी 
पुलिस ने फैक्टरी से नकली सैनिटाइजर 2500 लीटर, टायलेट क्लीनर (500-500 एमएल के 200 पीस), हैंड वॉश (500 एमएल के 300 पीस), डिस वाश (500 एमएल के 500 पीस), ग्लास क्लीनर (500 एमएल के 250 पीस), फ्लोर क्लीनर (500 एमएल के 500 पीस) बरामद किया है।

परेशानी: दूसरे प्रांतों की बसें बंद होने से प्रवासियों की मुश्किलें बढ़ीं, आठ मई से बंद हैं हरियाणा-राजस्थान की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed