फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Caught 40 Lakh Rupees Cash On Bike

आगरा: बाइक पर बोरे में रखकर ले जा रहे थे 40.50 लाख रुपये, चेकिंग में पकड़े तो पुलिस भी रह गई हैरान, जब्त की रकम

Wed, 27 Oct 2021 03:15 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 Oct 2021 03:15 PM IST
सार

आगरा में आईजी ने व्यापारियों से पुलिस सुरक्षा का वादा किया है, उन्होंने कहा है कि यदि अधिक रकम है तो वे पुलिस के साथ उसे लेकर जा सकते हैं।

विज्ञापन
Agra Police Caught 40 Lakh Rupees Cash On Bike
Demo pic

विस्तार

आगरा में सुल्तानगंज पुलिया पर पुलिस चेकिंग के दौरान ऑयल ट्रेडिंग की फर्म के कर्मचारी निजामुद्दीन और गनी खां बाइक पर 40.50 लाख रुपये बोरे में रखकर ले जाते हुए पकड़ लिए गए। कैश के चोरी और लूट का होने की आशंका पर कमला नगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद आयकर विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। कैश को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आयकर विभाग के अधिकारी दस्तावेज देखकर कैश के संबंध में निर्णय लेंगे। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर सुल्तानगंज पुलिया पर यातायात पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिसकर्मियों को बाइक पर बोरा रखकर आते ऑयल फर्म के दोनों कर्मचारी नजर आए। पुलिस ने दोनों को रोक लिया। बोरे को देखा तो उसमें रुपये रखे थे। यह देखकर पुलिसकर्मी हैरत में पड़ गए। फर्म के कर्मचारियों ने बताया कि 40.50 लाख रखे हैं। बैंक से निकालकर लाए हैं। यह बसंत विहार, कमला नगर निवासी दिनेश चंद गर्ग के हैं। उनकी ऑयल की फर्म है। कैश ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फर्म के गोदाम पर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस को कर्मचारियों की बातों पर शक हो गया। उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद कमला नगर पुलिस कर्मचारियों को कैश के साथ थाना पर ले आई। सूचना पर दिनेश चंद गर्ग भी आ गए। उन्होंने बताया कि कैश एचडीएफसी बैंक की कमला नगर शाखा से निकाला है। इसका प्रमाण उनके पास है। वह जीएसटी देते हैं। उन्हें घर में निर्माण कार्य, कर्मचारियों को एडवांस और कुछ अस्पताल खर्च के लिए रकम देनी है। इसको लेकर रकम निकाली थी। कर्मचारी गोदाम पर रकम लेकर जा रहे थे। पुलिस ने बिना किसी कारण रोक लिया। उन्होंने कैश निकालने से संबंधित बैंक के दस्तावेज भी दिखा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल का कहना है कि व्यापारी के कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा के कैश लेकर जा रहे थे। इस पर आयकर विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई। उन्होंने कैश से संबंधित दस्तावेज व्यापारी से लिए हैं। उन्होंने फिलहाल कैश पुलिस के कब्जे में रखवा दिया है। विभागीय अधिकारी व्यापारी से मिले दस्तावेज की जांच के बाद कैश को लेकर निर्णय लेंगे।

पुलिस से मांग सकते हैं सुरक्षा
बिना सुरक्षा कैश ले जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी व्यापारी बोरे में कैश ले जाते हुए पकड़े जा चुके हैं। पिछले माह ऐसे ही व्यापारी का कैश लुट गया था। इसके बाद आईजी ने थाना पुलिस को निर्देश दिए थे कि कैश ले जाने वाले व्यापारियों को सुरक्षा दी जाए। व्यापारियों से सुरक्षा केलिए पुलिस की सहायता लेने को कहा था। 

आगरा में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक: विनीत शारदा बोले-देश में श्रीराम और यूपी में लक्ष्मण की सरकार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed