फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Busted Retired Soldier Murder Case Crime News Agra

खुलासाः पांच लाख रुपये मांगने पर हुई थी रिटायर्ड फौजी की हत्या, आरोपियों ने बताई 'कहानी'

Sun, 20 Oct 2019 11:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 20 Oct 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Agra Police Busted Retired Soldier Murder Case Crime News Agra
रिटायर्ड फौजी की हत्या के खुलासे की जानकारी देते एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
मलपुरा क्षेत्र के गांव मुंढेरा निवासी रिटायर्ड फौजी तेजवीर (58) की हत्या ब्याज पर दिए गए रुपयों की वसूली के विवाद में हुई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


गांव मुंढेरा निवासी तेजवीर रिटायर्ड फौजी थे। पुलिस के मुताबिक वह ब्याज पर पैसे देते थे। जगदीशपुरा के सरस्वती नगर निवासी कृष्णमुरारी उर्फ भोला पुत्र गोकुल प्रसाद को 5 लाख रुपये ब्याज पर दिए थे। वह रुपये वापस नहीं कर रहा था। भोला अब शाहगंज के न्यू रामनगर कॉलोनी में रहता है। तेजवीर सिंह रोजाना उसके घर रुपये मांगने जाते थे।
विज्ञापन


इस पर उसने तेजवीर सिंह की हत्या की योजना बनाई। 10 अक्तूबर को तेजवीर भोला के घर रुपये मांगने पहुंचा, तो उसने अपने दोस्त थाना जगदीशपुरा के बालाजीपुरम निवासी विष्णु पुत्र राजकुमार और थाना शाहगंज के न्यू रामनगर कॉलोनी निवासी लोकेंद्र पुत्र मुन्नालाल को भी बुला लिया। तीनों ने मिलकर तेजवीर की हत्या कर दी। इसके बाद शव को उन्होंने क्षत विक्षत कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव कोमलपुरा क्षेत्र के गांव सिरोली के समीप एक खेत में फेक दिया। तेजवीर के थैले को उन्होने भरतपुर के एक तालाब में फेंका था। शनिवार को मलपुरा पुलिस पथौली नहर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी कार सवार तीन लोगों को पकड़ा।

पूछताछ में तीनों ने हत्या का बात का खुलासा किया। इनके पास से कार के अलावा लोहे का एक राड, एक चाकू, 2370 रुपये, एक बाइक, तेजवीर की चेकबुक, शपथ पत्र आदि प्रपत्र, एक हेलमेट, एक साइकिल आदि मिली है। पुलिस ने तीनों को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed