{"_id":"5efb73438ebc3e42f66d7e07","slug":"agra-police-busted-fake-loan-crimininals-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः फर्जी कागजात पर लोन लेने वाला गैंग पकड़ा, चार गिरफ्तार, सरगना फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः फर्जी कागजात पर लोन लेने वाला गैंग पकड़ा, चार गिरफ्तार, सरगना फरार
Wed, 01 Jul 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:05 AM IST
सार
गैंग का सरगना मयंक शर्मा सहित चार आरोपी फरार
विज्ञापन
धोखाधड़ी करने वाले गैंग के चार सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईडीएफसी, एचडीएफसी, यस बैंक, फुलाट्रॉन फाइनेंस कंपनी, इंडिया बुल्स और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से फर्जी दस्तावेज लगाकर हाउसिंग, वाहन और निजी लोन लेकर दो करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले गैंग के चार सदस्य पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। गैंग का सरगना मयंक शर्मा सहित चार आरोपी फरार हैं। गैंग में बैंक मैनेजर, एफआई एजेंट, प्रधानाचार्य, सहायक अध्यापक आदि भी शामिल हैं।
देवरी रोड स्थित नगला टेकचंद निवासी गौरव सिंह और शाहगंज के शिवपुरी कॉलोनी निवासी गौरव राज ने कुछ समय पहले लोन के लिए आवेदन किया था। बैंक ने जांच की तो पता चला कि उनके नाम से पहले से लोन लिया गया है। उनका सिविल खराब है। इस कारण लोन नहीं मिला। दोनों ने आईजी ए सतीश गणेश से शिकायत की।
सैफई में हुई आगरा के एक मरीज की मौत, कोरोना वायरस के आठ नए केस मिले, 1227 हुई संख्या
विज्ञापन
आईजी ने एसपी आरए प्रमोद कुमार, एएसपी सौरभ दीक्षित के नेतृत्व में रेंज साइबर सेल और साइबर क्राइम थाना की टीम से जांच कराई। आईजी ने बताया कि जांच में पता चला कि आगरा में फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने वाला गैंग सक्रिय है। गैंग के सदस्य और सरगना किसी भी व्यक्ति का फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड, पहचान पत्र, परिचय पत्र सहित अन्य दस्तावेज की मदद से वाहन, गृह और निजी लोन लेते हैं। इससे उन्हें लोन चुकाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

पैन कार्ड और आधार कार्ड पर दूसरे व्यक्ति का फोटो लगाते हैं। ऐसे ही गैंग के चार आरोपियों को पकड़ लिया। गैंग के सरगना सहित चार आरोपी फरार हैं। वहीं बैंक और फाइनेंस कंपनी से जुड़े आठ लोगों के नाम सामने आए हैं। साक्ष्य जुटाने के बाद इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। मयंक सात साल से धोखाधड़ी कर रहा है। अब तक तकरीबन दो करोड़ के लोन की जानकारी मिली है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
. रवि अग्रवाल निवासी मधु नगर, सदर।
. सौरभ शर्मा निवासी सरस्वती विहार, सेवला।
. आदित्य निवेश उर्फ रॉकी निवासी गुम्मट, देवरी रोड, सदर।
. अशोक सिंह उर्फ बाबी ठाकुर निवासी जखौदा, ग्वालियर रोड।
ये हैं फरार
. सरगना मयंक शर्मा निवासी सैथिया स्टेट, रोहता।
. भवेश शर्मा निवासी मधु नगर, सदर।
. आशुतोष असौलिया निवासी गुम्मट तख्त, देवरी रोड।
. प्रशांत वशिष्ठ निवासी एबी आशियाना, कहरई, शमसाबाद रोड।

प्रकाश में आए नाम
. एफआई एजेंट विनोद सिंह।
. एफआई एजेंट उमेश निवासी श्यामो, ताजगंज। उसकी संजय प्लेस में एजीपीओ एजेंसी है।
. दीपक नागर, टेरिटरी मैनेजर, आईडीएफसी बैंक, संजय प्लेस।
. राकेश रोशन, सेल्स टैक्स, जीएसटी विभाग आगरा।
. हरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य, प्राथमिक विद्यालय उसरा। निवासी सिल्वर सिटी ग्वालियर रोड।
. जितेंद्र कुमार, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय गढ़ी नौहवार, निवासी सिल्वर सिटी, सदर।
. सनी चौहान निवासी दुर्गा नगर, उखर्रा रोड।
. आकाश बघेल, आईडीएफसी बैंक के बीएसए में कार्यरत। निवासी बालूगंज।
यह हुई बरामदगी
स्विफ्ट डिजायर कार, टोयोटा ग्लैंजा, मारुति सियाज कार, अपाचे बाइक और एक एविएटर स्कूटर बरामद किए गए। इन सभी फर्जी दस्तावेजों की मदद से लोन कराया गया था। एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड सहित सैकड़ों फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी रवि अग्रवाल ने कई फर्जी दस्तावेज की फोटो अपने मोबाइल में रखी हुई है, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।