Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Ban Parking Outside Marriage Halls Ahead of Wedding Season

यूपी: मैरिज होम के बाहर नहीं खड़े होंगे वाहन, पुलिस ने जारी किए ये निर्देश; शादी में जाने वाले ध्यान दें

Fri, 13 Nov 2026 11:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 13 Nov 2026 11:14 AM IST
सार

21 नवंबर से देवोत्थान एकादशी के बाद शुरू होने वाले शादी समारोहों को देखते हुए आगरा पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी की है। एमजी रोड और फतेहाबाद रोड के मैरिज होम के बाहर वाहनों की पार्किंग नहीं होगी, संचालकों को परिसर के अंदर व्यवस्था करनी होगी।
 

विज्ञापन
Agra Police Ban Parking Outside Marriage Halls Ahead of Wedding Season
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवोत्थान से शादियां शुरू हो जाएंगी। इसको देखते हुए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि मैरिज होमों के बाहर पार्किंग नहीं होने दी जाए। संचालकों से समन्वय स्थापित कर पार्किंग स्थल सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन


अपर पुलिस आयुक्त ने यातायात माह नवंबर- 2026 के तहत 10 दिन में यातायात पुलिस ने की कार्रवाई और जागरूकता अभियानों की समीक्षा की। 20 दिनों के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। कहा कि विद्यालयों में निबंध एवं कला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करें।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि 21 नवंबर से देवोत्थान एकादशी के बाद शुरू होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों को देखते हुए एमजी रोड एवं फतेहाबाद रोड स्थित मैरिज हॉल संचालकों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। वैवाहिक आयोजनों में आने वाले वाहनों के लिए परिसर के अंदर ही पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed