फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Attachment Of Assets Worth 2.25 Crores Of Gangsters Doing Fake Mobil Oil Business

Agra: एक और ऑयल माफिया पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 2.25 करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क

Sat, 11 Jun 2022 09:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jun 2022 09:45 PM IST
सार

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में ताजगंज क्षेत्र के लकावली गांव में नकली मोबिल ऑयल का कारखाना पकड़ा गया था। 2500 लीटर मिश्रित मोबिल ऑयल बरामद किया गया था।
 

विज्ञापन
Agra Police Attachment Of Assets Worth 2.25 Crores Of Gangsters Doing Fake Mobil Oil Business
कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नकली मोबिल ऑयल के एक और माफिया पर पुलिस ने शिकंजा कसा। गैंगस्टर एक्ट में आरोपी नीरज गुप्ता के एक मकान और दुकान को कुर्क कर दिया गया। इसकी बाजार में कीमत करीब 2.25 करोड़ रुपये है। इससे पहले छत्ता क्षेत्र में नकली मोबिल ऑयल माफिया सारिक अहमद और उसके भाई सनी अहमद की 3.5 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया था। 

विज्ञापन

 
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में ताजगंज क्षेत्र के लकावली गांव में नकली मोबिल ऑयल का कारखाना पकड़ा गया था। 2500 लीटर मिश्रित मोबिल ऑयल बरामद किया गया था। इसमें नकली मोबिल आयल को ब्रांडेड के डिब्बों में भरकर बेचा जा रहा था। इन पर बार कोड भी नकली लगाया जाता था, जिससे डिब्बे असली लगते थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। गोदाम माईथान निवासी नीरज गुप्ता का था। फरवरी 2021 में पुलिस ने नीरज सहित जीन खाना निवासी मोहम्मद नाजिश, लकावली निवासी राजेंद्र, मंटोला निवासी बिलाल और टेढ़ी बगिया निवासी दीपू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 

विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर हुई कार्रवाई 

केस में चार्जशीट लगाई गई। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत नीरज गुप्ता के मकान और दुकान को चिह्नित किया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। आरोपी का शास्त्रीपुरम में 1.5 करोड़ का मकान और 75 लाख की दुकान संजय प्लेस में कुर्क की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

और भी हैं निशाने पर 

पुलिस गैंगस्टर के खिलाफ लगातार संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर रही है। अवैध खनन, अवैध शराब की बिक्री, सट्टा कराने वाले भी पुलिस के निशाने पर हैं। 30 गैंगस्टर की सूची पुलिस ने बनाई थी। अन्य के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed