{"_id":"6144307ad3324d4b1e124d76","slug":"agra-police-arrests-criminal-saint-after-32-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 18 साल की उम्र में किया अपराध, 65 साल की आयु में जेल, 32 साल से फरार था अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 18 साल की उम्र में किया अपराध, 65 साल की आयु में जेल, 32 साल से फरार था अपराधी
Fri, 17 Sep 2021 11:36 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:36 AM IST
सार
आगरा में पिनाहट पुलिस ने सजा मिलने के बाद 32 साल से फरार अपराधी को किया गिरफ्तार, साधू के वेश में रह रहा था अभियुक्त
विज्ञापन
आगरा: जमानत के बाद फरार आरोपी किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पिनाहट के गांव अमर सिंह पुरा में जानलेवा हमले के मामले सजा पा चुके रामलखन को पकड़ने में पुलिस को 32 साल लग गए। वह गांव से ठिकाना बदलकर दिल्ली में दाढ़ी बढ़ाकर साधू के वेश में रह रहा था। वह सारा दिन मंदिरों में घूमता रहता था। पुलिस ने खोजबीन तेज की तो हाथ आ गया। उसने 18 साल की उम्र में अपराध किया था। 65 साल की उम्र में जेल भेजा गया।
विज्ञापन
थाना पिनाहट के प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पिनाहट के गांव अमर सिंह का पुरा में वर्ष 1974 में रामलखन ने पड़ोसी युवक कुंवरपाल पर चाकूसे हमला बोला था। उसके शरीर पर 12 जगह प्रहार किए थे। उसको मरणासन्न समझकर चला गया था। पीड़ित के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी रामलखन को जेल भेजा था। उस समय आरोपी की उम्र तकरीबन 18 साल थी। वह जमानत पर बाहर आ गया तब से फरार था।
विज्ञापन
कोर्ट में विचारण के दौरान उसे दस साल की सजा सुनाई गई। मगर, उसने हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट ने वर्ष 1989 में उसकी सजा कम करके चार साल नौ महीने करने के आदेश किए। बुधवार को वह गांव में किसी काम से आया था। इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
आगरा: धीमे-धीमे बढ़ रहा कोरोना, एक नया मरीज मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा