फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Arrests 20 Gamblers Crime News

आगरा: पुलिस ने जुआरियों की धरपकड़ को चलाया अभियान, चार थानों से 20 गिरफ्तार

Tue, 07 Sep 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 Sep 2021 12:06 AM IST
सार

आगरा में चार थानों की पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाया जिसमें 20 जुआरियों को पकड़ा गया है। पुलिस के इस अभियान से सट्टा और जुआ खेलने वालों में खलबली मच गई।

विज्ञापन
Agra Police Arrests 20 Gamblers Crime News
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा एसएसपी मुनिराज जी. के निर्देश पर पुलिस ने जुआरियों और सटोरियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने शोभा नगर के पीछे यमुना किनारा के पास प्लॉट में मनोज कुमार, राहुल और सईद को गिरफ्तार किया। वहीं एक आरोपी जोगेंद्र सिंह उर्फ छोटू फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों से 5560 रुपये बरामद किए गए।

विज्ञापन

थाना एमएम गेट पुलिस ने अरविंद, मनोज कुमार, फिरोज, बच्चू, सचिन जोशी, राहुल को गिरफ्तार किया। उनसे 16230 रुपये, सात मोबाइल बरामद किए गए। राहुल पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना शाहगंज पुलिस ने रंजीत, पदम, लक्ष्मी नारायण और रतन सिंह को गिरफ्तार किया। उनसे दस हजार रुपये, दो मोबाइल, 2530 रुपये बरामद किए।
थाना जगदीशपुरा पुलिस ने सात अभियुक्त विमल, आकाश, बलवीर, जितेंद्र, रविंद्र, नारायण सिंह, रवि गिरफ्तार किए। इनसे 21700 रुपये बरामद किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed