फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police arrested three crooks who robbed gold by killing a businessman in Kolkata

आगरा में तीन बदमाश गिरफ्तार: कोलकाता में व्यापारी की हत्या कर की थी लूट, पांच किलो सोना बरामद

Tue, 01 Mar 2022 08:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 08:18 PM IST
सार

कोलकाता में सराफा व्यापारी की हत्या कर छह किलोग्राम सोना लूटने वाले तीन बदमाशों को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। इन बदमाशों ने 27 फरवरी को वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
agra police arrested three crooks who robbed gold by killing a businessman in Kolkata
आगरा से पकड़े गए तीनों आरोपी और बरामद सोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता से 27 फरवरी को सराफा व्यापारी की हत्या कर छह किलोग्राम सोना लूटने वाले तीन बदमाशों को मंगलवार आगरा की फतेहाबाद पुलिस और एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 5 किलो 116 ग्राम सोना बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान कोलकाता पुलिस भी साथ रही। 

विज्ञापन


थाना फतेहाबाद के इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को शिव टोला स्ट्रीट कोलकाता में चार बदमाशों ने सराफा व्यापारी दिलीप गुप्ता (61) की हत्या कर छह किलोग्राम सोना लूट लिया था। इसके बाद फरार हो गए थे। कोलकाता के थाना पोस्ता में लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन

अलीगढ़ का युवक कोलकाता में पकड़ा गया 

28 फरवरी को पुलिस ने कोलकाता से अलीगढ़ के गंगीरी निवासी अंकुश को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब एक किलोग्राम सोना बरामद किया गया। उसने पूछताछ में लूट करने वाले अन्य बदमाशों की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि लुटेरे आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद ,मेरठ जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस से मदद मांगी। इस पर पुलिस उप महानिरीक्षक ने आगरा में अलर्ट जारी किया था। गिरफ्तारी के लिए फतेहाबाद थाना पुलिस तथा एटीएस की आगरा-अलीगढ़ यूनिट को लगाया गया। 

5 किलों से ज्यादा सोना बरामद

कोलकाता पुलिस भी बदमाशों का पीछा करते पहुंची थी। मंगलवार को फतेहाबाद के अवंती बाई चौक से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को पकड़ा। इनके कब्जे से 5 किलो 116 ग्राम सोना ,दो मोबाइल, एक अंगूठी और 2910 रुपये बरामद किए गए। 

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

फतेहाबाद थानाध्यक्ष के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम करण वर्मा निवासी विजय नगर गाजियाबाद, सुशील कुमार निवासी सरधना मेरठ और रूप किशोर निवासी मोहल्ला सिकरवार खैर, अलीगढ़ बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed