{"_id":"5b9534df867a557ff747dbd4","slug":"agra-police-arrested-seven-miscreants-of-lifafa-gang-for-loot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबोचा लिफाफा गैंग, दिल्ली-यूपी में कीं 400 वारदात, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दबोचा लिफाफा गैंग, दिल्ली-यूपी में कीं 400 वारदात, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में क्राइम ब्रांच ने लिफाफा गैंग के सरगना सहित सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गैंग ने दिल्ली और यूपी के 12 जिलों में 400 से वारदात को अंजाम दिया। बदमाश गाड़ियों में लोगों को बैठाते थे। पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर लिफाफे में रुपए और गहने रखवा कर बदल देते थे। लोगों के विरोध करने पर गाड़ी से फेंककर फरार हो जाते थे।
एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने रविवार को बताया कि बोलेरो और इंडिका गाड़ी में सवारियों को बैठाकर लूटने वाले गैंग की जानकारी काफी समय से मिल रही थी। इस पर पुलिस टीम को लगाया गया। क्राइम ब्रांच ने शनिवार को एनएच-2 पर न्यू आगरा क्षेत्र में बोलेरो और इंडिका के साथ सात बदमाशों को पकड़ा।
बदमाश लोगों को सवारी की तरह गाड़ियों में बैठाते थे। रास्ते में लूटकर फरार हो जाते थे। गैंग ने आगरा के अलावा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, औरैया, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, इलाहाबाद, वाराणसी और दिल्ली में लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

ये हुए गिरफ्तार
पुलिस ने सत्यवीर सिंह (पंज विहार कालोनी, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद), अजीत और अरविंद (मोहल्ला लोधपुरा, थाना जसराना), रामू उर्फ रामशंकर और सतेंद्र (अकबरपुर, थाना जसराना) , बंटू उर्फ कुंवरपाल (नगला फैरती, थाना एका), मोहन (राजपुर कलाम, थाना कुर्रा, मैनपुरी) को गिरफ्तार किया है।
फिरोजाबाद का है सरगना
इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि गैंग का सरगना फिरोजाबाद का सत्यवीर सिंह है। वो 10 साल से वारदात को अंजाम दे रहा है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह 400 से ज्यादा लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है।
वो अपने साथियों से एक दिन के हिसाब से रकम तय करके साथ लेता था। वो बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास सक्रिय रहते हैं। लोगों के पूछने पर कार में बैठा लेते थे। कुछ दूरी पर चलने पर सरकारी वाहन बताते थे।

चेकिंग का बहाना बनाकर लिफाफे देकर रकम और गहने रखवा लेते हैं। मौका पाकर लिफाफा बदल देते थे। वो ग्रामीण और बुजुर्गों को टारगेट करते थे। इंडिका अजीत चलाता है। बोलेरो मोहन चलाता है। जो लोग विरोध करते हबैं, उन्हें गाड़ी से फेंकते हैं। शौक पूरे करने के लिए वारदात करते हैं।
यह हुई बरामदगी
पुलिस ने सत्यवीर से 1100 रुपये, मोबाइल, सफेद पाउडर, बोलेरो, 4.95 किलोग्राम गांजा, कार से 22 खाली लिफाफे, 14 लिफाफे, जिनमें कागज भरे थे, बरामद हुए हैं। रामू से 300 रुपये, मोबाइल, इंडिका कार, 4.5 किलोग्राम गांजा, कार से 23 लिफाफे खाली, 10 कागज से भरे बरामद हुए। अन्य से मोबाइल और रुपये मिले। सभी पर मुरादाबाद, इटावा, न्यू आगरा, फिरोजाबाद आदि जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। सत्यवीर पहले भी जेल जा चुका है।