फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police arrested robbers and recover minor girl

मासूम लड़की को लड़का समझकर किया किडनैप, फिर बदमाशों ने किया ये

Wed, 07 Mar 2018 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला खंदौली (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला खंदौली (आगरा) Updated Wed, 07 Mar 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
agra police arrested robbers and recover minor girl
up police - फोटो : अमर उजाला
आगरा के खंदौली कस्बे में थाने के सामने से सोमवार की रात लापता बताई जा रही दो वर्षीय हनी का ज्वाला गैंग के सदस्यों ने अपहरण किया था। अपहरणकर्ता हनी को लड़का समझकर उठा ले गए थे। 
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि वह उसे तीन लाख रुपये में बेचने वाले थे। उसके लड़की होने की जानकारी होने छोड़ने का इरादा बना लिया। दूसरी ओर अपहरण के बाद से पुलिस भी गिरोह पर दबाव बना रही थी। 
विज्ञापन


इसी गिरोह पर शक था। इसी कारण एक एक बदमाश उसे थाना पर छोड़ने पहुंच गया। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे संतोषी नाम की महिला और पिंटू नाम का युवक हनी को अपने साथ लेकर आटो से थाना खंदौली पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोषी और पिंटू ने पुलिस को बताया कि वह साड़ियों को फेरी लगाकर बेचते हैं। मंगलवार को हाथरस से फेरी कर लौटते समय रामबाग पर उसे बच्ची रोती हुई मिली। इस पर वह बच्ची को अपने साथ घर ले गया।

सुबह अखबारों में बच्ची के लापता होने की खबर पढ़ी तो यहां ले आए। पुलिस को दोनों की कहानी अटपटी लगी। जब पिंटू से कड़ाई से पूछताछ की तो सारा राज उगल दिया। 

उसने बताया कि वह मैनपुरी निवासी ज्वाला सिंह के साथ ज्वाला गैंग के लिए काम करते हैं। सोमवार को पिंटू अपने साथी पवन, धर्मेंद्र, अजय उर्फ शुल्ला के साथ खंदौली में लूट की वारदात करने आए थे।

लूट की बना रहे थे योजना

वह स्टेट बैंक के आसपास ही थे। उन्हें किसी पैसे ले जाने वाले को लूटना था। अजय उर्फ शुल्ला ने पैंतखेड़ा निवासी रवि कुमार की जेब काटने की कोशिश की लेकिन अजय पकड़ा गया। 

अपने साथी अजय को पुलिस से छुड़ाने के लिए थाना खंदौली पहुंचे तो वहां थाने के बाहर हनी खेलती मिल गई। पिंटू ने हनी को लड़का समझकर उठा लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर हाट बाजार होते हुए खंदौली चौराहा पर पहुंच गए। 

वहां से आटो में बैठकर आगरा चले गए। हनी को पिंटू अपने घर कलीका नगर मधूनगर ले गया। वहां उसे पता चला कि उन्होंने लड़के के धोखे में लड़की का अपहरण किया है।

किराना व्यापारी की पुत्री के अपहरण की जानकारी पर पुलिस हनी की तलाश कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए मंगलवार को पवन, धर्मेंद्र, पिंटू आदि ने पंचायत की और तय किया कि पिंटू अपनी पत्नी संतोषी के साथ हनी को लौटाने थाने जाएगा। 

पूछताछ कर रही है पुलिस

वे पहले बिजलीघर पहुंचे। वहां से दो सौ रुपये में आटो  खंदौली के लिए किया और हनी को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने पिंटू, उसकी पत्नी संतोषी और आटो चालक सोनू आनंद को हिरासत में ले लिया है। 

पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हनी के मिल जाने से उसके परिवार में खुशियां छा गईं। ज्वाला गैंग का सदस्य पिंटू शातिर अपराधी है। वह अब तक कई बार थाना एत्माउदौला, कैंट, राजामंडी आदि से जेल जा चुका है। 

हनी को लड़का समझ कर उठाने के बाद वे कम से कम तीन लाख की फिरौती वसूलने की सोच रहे थे। पिंटू की शादी को 18 साल हो गए लेकिन अभी तक उसको कोई औलाद नहीं हुई। 

हनी के लड़की होने की जानकारी पर वह उसे ठिकाने लगाने की सोच रहा था लेकिन संतोषी की ममता जाग गई। उसने हनी को रख लेने की बात कही। गैंग के अन्य सदस्यों ने मना कर दिया। बाद में झूठी कहानी गढ़कर बच्ची को खंदौली थाने तक ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed