फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police arrested fake ips he lived with girlfriend in ghaziabad

Agra: फर्जी आईपीएस गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के साथ रहता था, फ्लैट न देने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

Wed, 11 Jan 2023 05:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 05:15 PM IST
सार

आगरा पुलिस ने बीती रात एक फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया है। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था। पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल देने के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
agra police arrested fake ips he lived with girlfriend in ghaziabad
पुलिस की गिरफ्त में फर्जी आईपीएस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की मंटोला थाना पुलिस ने बीती रात अपने आप को प्रशिक्षु आईपीएस बताने वाले आरोपी संजय को गिरफ्तार किया है। उसने खुद को प्रशिक्षु आईपीएस बताकर शादी की थी और पत्नी व सुसरालियों पर धौंस जमाता रहता था। वह नोएडा स्थित आदित्य सिटी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था। वह मूलरूप से रिफाइनरी मथुरा का रहने वाला है।

विज्ञापन


एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कालिंदी बिहार निवासी श्रीनिवास ने अपनी बेटी खुश्बू की शादी 15 मार्च 2021 को नरसीपुरम थाना क्षेत्र के रिफाइनरी मथुरा निवासी संजय पुत्र रनवीर सिंह से की थी। संजय ने ससुरालियों को बताया कि वह आईपीएस है। उसने आईपीएस का अपना फर्जी पहचान पत्र भी उन्हें दिखाया था। 
विज्ञापन


शादी के बाद से ही वह खुशबू के घर वालों से फ्लैट मांगने लगा। खुशबू ने इसका विरोध किया। इस पर संजय और उसके घर वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत लेकर श्रीनिवास बेटी की ससुराल मथुरा पहुंचे। यहां बेटी के ससुर रनवीर और सास शिव कुमारी ने धमकी दी। ससुर ने राइफल से फायर भी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद श्रीनिवास नहां से लौट आए। उन्होंने 30 जुलाई 2022 को एत्माद्दौला थाने में संजय, रनवीर और शिव कुमारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसकी विवेचना मंटोला पुलिस कर रही थी। मंटोला पुलिस ने बीती रात सूचना के आधार पर को संजय को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed