{"_id":"615fd80c8ebc3eb5c85761be","slug":"agra-police-arrested-accused-in-ipl-betting-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा लगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा लगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार
Fri, 08 Oct 2021 11:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:03 AM IST
सार
एक अक्तूबर को कमला नगर स्थित बृजधाम स्थित अपार्टमेंट में पुलिस ने एक फ्लैट में छापा मारा था। यहां से सट्टेबाजी के आरोप में तीन युवकों को पकड़ा था। यूनुस नाम का युवक सट्टा कराता था। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
लाल घिरे में सट्टेबाजी का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा लगाने के मामले में फरार आरोपी यूनुस को गुरुवार को थाना कमला नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन साथी पूर्व में पकड़े गए थे। मुख्य आरोपी सहित तीन फरार थे।
विज्ञापन
एक अक्तूबर को कमला नगर स्थित बृजधाम स्थित अपार्टमेंट में पुलिस ने एक फ्लैट में छापा मारा था। इसमें तीन आरोपी राजेश यादव, बाबी यादव और सचिन अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। उनके पास से दस मोबाइल, रजिस्टर और डायरी, 700 रुपये, एक डीवीडी, एक पेन बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों को यूनुस और उसके दो भाई वेतन देते थे।
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा कराने का आरोपी यूनुस बल्केश्वर स्थित भगवान नगर का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। उसे देहली गेट स्थित एक हास्पिटल के पास से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
उसके दो भाई नौशाद और दिलशाद अब भी फरार हैं। यूनुस काफी समय से सट्टा करा रहा है। कमला नगर और जगदीशपुरा में आरोपी के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।