{"_id":"626259352d241347e7329d5d","slug":"agra-police-action-against-bookie-arif-property-worth-4-50-crores-attached","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सट्टेबाज आरिफ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.50 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सट्टेबाज आरिफ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.50 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्क
Fri, 22 Apr 2022 12:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:59 PM IST
सार
आगरा के सट्टेबाज आरिफ के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मंटोला थाना क्षेत्र स्थित आरिफ की संपत्ति पर पुलिस की कार्रवाई ने सट्टा माफिया के होश उड़ा दिए। उसके खिलाफ 27 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट में पुलिस-प्रशासन ने की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के संवेदनशील मंटोला स्थित टीला अजमेरी खां में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने सट्टेबाज आरिफ उर्फ गुड्डू उर्फ शब्बीर की 3.40 करोड़ की संपत्ति कुर्क की। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई से पहले क्षेत्र में ढोल बजाकर मुनादी कराई गई। माइक से एनाउंस भी किया गया। जिस सट्टेबाज के घर पर कभी पुलिस दबिश देने में डरती थी, उसके घर कुर्क करने की कार्रवाई से लोगों की भीड़ जुट लग गई। उसके चार प्लॉट, दो मकान, दो खाते और दो स्कूटर को कुर्क कर लिया गया। आरिफ के खिलाफ 27 मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जा सकता है। टीला अजमेरी खां निवासी सट्टेबाज आरिफ उर्फ गुड्डू उर्फ शब्बीर की संपत्ति को चिह्नित करने के बाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी गई थी। जिलाधिकारी ने संपत्ति जब्तीकरण के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जा सकता है। टीला अजमेरी खां निवासी सट्टेबाज आरिफ उर्फ गुड्डू उर्फ शब्बीर की संपत्ति को चिह्नित करने के बाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी गई थी। जिलाधिकारी ने संपत्ति जब्तीकरण के आदेश दिए।
विज्ञापन
पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थे अधिकारी
शुक्रवार को एसपी सिटी विकास कुमार, सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा, एसीएम तृतीय सुमित सिंह, मंटोला थाना के प्रभारी निरीक्षक राजीव सिरोही, थाना एत्माद्दौला के निरीक्षक सत्यदेव शर्मा सुबह 11 बजे पुलिस फोर्स के साथ टीला अजमेरी खां पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद गैंगस्टर एक्ट के चिह्नित आरिफ और उसकी पत्नी सानिया के मकान और भूखंड को ताला लगाकर सील कर दिया। पुलिस कार्रवाई को देखकर लोग जुट गए। इस दौरान पुलिसकर्मी ढोल भी लेकर आए थे। माइक से एनाउंस भी किया गया। आरिफ की कुृर्क संपत्ति की कीमत तकरीबन 3.40 करोड़ रुपये हैं। इसमें चल और अचल संपत्ति शामिल है।
यह हुई कुर्की
मंटोला में आवासीय प्लाट 209.97 वर्ग मीटर का (कीमत एक करोड़), 69.99 वर्ग मीटर (कीमत 30 लाख), 104.98 वर्ग मीटर (कीमत 80 लाख), 52.92 वर्ग मीटर (कीमत 50 लाख), दो रिहायशी मकान, जिनमें एक 45.98 वर्ग मीटर (कीमत आठ लाख) और 62.70 मीटर (कीमत 70 लाख), केनरा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के दो खाते, दो होंडा एक्टिवा स्कूटर को कुर्ककिया गया। इनमें दो खातों में 35 हजार रुपये ही जमा थे।