फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Poisonous Liquor Sell Dara Singh Surrender In Court

आगरा जहरीली शराब कांड: पुलिस दबिश देती रह गई, दारा पहुंचा जेल, एक मुख्य आरोपी अभी भी फरार

Sun, 29 Aug 2021 10:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 29 Aug 2021 10:23 AM IST
सार

डौकी पुलिस ने फतेहाबाद के गांव वरीपुरा निवासी ठेका संचालक रामप्रकाश, सेल्समैन जितेंद्र, कौलारा कला निवासी रामजीलाल और उसकी पत्नी इंद्रा देवी को गिरफ्तार किया था। कुंडौल निवासी ठेका संचालक हेमंत, इटावा के हरदोई निवासी सेल्समैन रामवीर और डौकी के टिकैतपुरा निवासी सप्लायर गौतम सिंह फरार हैं।

विज्ञापन
Agra Poisonous Liquor Sell Dara Singh Surrender In Court
आगरा दीवानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहरीली शराब से अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है। तीन थानों में मुकदमे लिखे गए। सात गिरफ्तारी भी कर ली गईं। लेकिन जहरीली शराब कहां से आई? किसने बनाई? यह अब तक पुलिस पता नहीं कर सकी है। पुलिस मुख्य आरोपी ठेका संचालक हेमंत और शराब सप्लायर दारा सिंह को मान रही थी। दोनों को ही पकड़ने में पुलिस फेल हो गई। हेमंत पकड़ा नहीं जा सका है। दारा ने गुपचुप अन्य मामले में कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

डौकी के गांव कौलारा कला में तीन, बरकुला में एक और गांव नगला देवरी में चार लोगों की मौत के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। ताजगंज पुलिस ने देवरी निवासी ठेका संचालक बच्चू सिंह, सेल्समैन कमलेश सिंह और जीवनी मंडी निवासी ठेका संचालक सनुज बंसल को पकड़ा। इरादतनगर के करौधना निवासी सप्लायर दारा सिंह फरार था। 
विज्ञापन

डौकी पुलिस ने फतेहाबाद के गांव वरीपुरा निवासी ठेका संचालक रामप्रकाश, सेल्समैन जितेंद्र, कौलारा कला निवासी रामजीलाल और उसकी पत्नी इंद्रा देवी को गिरफ्तार किया था। कुंडौल निवासी ठेका संचालक हेमंत, इटावा के हरदोई निवासी सेल्समैन रामवीर और डौकी के टिकैतपुरा निवासी सप्लायर गौतम सिंह फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी हेमंत और दारा हैं। हेमंत के ठेके से कौलारा कला के लोगों ने शराब खरीदकर पी जबकि दारा सिंह ने नगला देवरी की किशनी को शराब दी थी। किशनी से चारों मृतकों ने शराब खरीदी थी। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इससे पहले ही दारा जेल पहुंच गया। 
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि जहरीली शराब के मामले में आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुकदमे दर्ज करके जेल भेजा जाएगा। जो भी पीड़ित सामने आ रहे हैं, उनके मुकदमे दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

दस साल पूर्व के मुकदमे में कोर्ट में किया समर्पण
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि इरादतनगर के करौंधना निवासी दारा सिंह के खिलाफ वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश सिनेमा रेगुलेशन एक्ट और कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। वह गिरफ्तार भी हुआ था। जमानत पर चल रहा था। इसके बाद कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। वर्ष 2015 से उसके गैर जमानती वारंट फाइल पत्रावली में लंबित थे। आरोपी दारा सिंह इसी मामले में कोर्ट में हाजिर हुआ था। उसे जेल भेज दिया गया है। अब थाना ताजगंज पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। 

आगरा जहरीली शराब कांड: लापरवाही पर क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद को हटाया, विभागीय जांच शुरू
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed